जालंधर। बीएसएफ कॉलोनी में कुछ दिन पहले कारोबारी सतीश कुमार के घर बाहर टंगे मिले बमनुमा डिवाइस केस को पुलिस ने ट्रेस कर लिया है। ये साजिश कारोबारी के पुराने नौकर ने ही रची थी। पुलिस ने नौकर और उसके साथी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपियों की पहचान शिव नगर, नागरा के सन्नी कुमार और सोढल रोड के धनंजय के रूप में हुई है। ये दोनों मूलरूप से यूपी के हैं। [ अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
पुलिस कमिश्नर अर्पित शुक्ला ने बताया कि धनंजय पहले सतीश के घर नौकर था। उसके बाद दोनों ने घी और तेल की सप्लाई का काम शुरू कर दिया। इन्होंने अपने खर्चे बढ़ाए हुए हैं। इन्हें पैसों की जरूरत थी, जिसके चलते इन्होंने दादा कालोनी पार्क में एक बमनुमा डिवाइस तैयार किया। उसके बाद उसे सतीश कुमार के घर पर टांग दिया।
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope