• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

प्रथम पुण्यतिथि पर रक्तदान शिविर व श्रद्धांजलि सभा

Blood Donation Camp and Tribute House on First death anniversary - Bundi News in Hindi

बूंदी। ग्राम पंचायत माटूंदा के सरपंच महेन्द्र शर्मा के युवा पुत्र रजत की प्रथम पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को गांव में विभिन्न कार्यक्रम हुए। इस मौके पर मौजूद सभी लोगों ने एक वर्ष बाद भी रजत की मौत का पर्दाफाश नहीं होने पर जिला पुलिस सहित राज्य सरकार के खिलाफ आक्रोश जताया। साथ ही इस मुद्दे को उठाने के लिए 11 सदस्यीय समिति बनाकर बुधवार को जिला कलेक्टर से मिलने का फैसला भी लिया। इस अवसर पर दोपहर दो बजे से गांव के वैष्णो देवी माता मंदिर के प्रांगण में रक्तदान शिविर शुरू हुआ। इसका शुभारंभ रजत के 90 वर्षीय दादा मूलमित्र शर्मा ने किया। इसमें 36 यूनिट रक्तदान हुआ। रक्तदान करने वालों में परिवार के 7 सदस्य भी शामिल रहे। इसके बाद शाम को मंदिर प्रांगण में ही श्रद्धांजलि सभा हुई। इसे भाजपा जिलाध्यक्ष महिपत सिंह हाड़ा, भाजपा महिला मोर्चा जिलाध्यक्ष मीनू शर्मा, पीसीसी सचिव भरत शर्मा, सर्वोदय एजुकेशन संस्थान के चेयरमैन ए मिर्जा, समाजसेवी विजयराज सिंह, एडवोकेट राजकुमार दाधीच, ब्राह्मण समाज के जिलाध्यक्ष मिथलेश दाधीच, परशुराम समिति संयोजक श्याम दाधीच, पुरुषोत्तम मंगल, डॉ. मनोज शर्मा आदि ने संबोधित किया। भाजपा जिलाध्यक्ष हाड़ा ने रजत की मौत की सच्चाई सामने लाने के लिए हरस्तर पर साथ देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के आयोजक रजत शर्मा मेमोरियल समिति के संयोजक सुंदर राठौड़ ने बताया कि इस संबंध में प्रतिनिधिमंडल बुधवार को जिला कलेक्टर से मिलेगा। इसमें भाजपा जिलाध्यक्ष हाड़ा, पीसीसी सचिव शर्मा व एडवोकेट दाधीच भी शामिल रहेंगे। कार्यक्रम में भाजपा नेता रूपेश शर्मा, बाल कल्याण समिति अध्यक्ष रेखा शर्मा, डॉ. अनिल सैनी आदि भी मौजूद थे। इससे पूर्व सुबह गोशालाओं के लिए दो ट्रॉली चारा भेजा गया। एक ट्रॉली चारा बुधवार को भी भेजा जाएगा।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Blood Donation Camp and Tribute House on First death anniversary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: blood donation camp, tribute house, first, death anniversary, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bundi news, bundi news in hindi, real time bundi city news, real time news, bundi news khas khabar, bundi news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved