नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने बीएल संतोष को पार्टी का संगठन महासचिव नियुक्त किया है। वे अभी संयुक्त महासचिव की जिम्मेदारी निभा रहे थे। संतोष को रामलाल की जगह संगठन महासचिव का जिम्मा सौंपा गया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इससे पहले शनिवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए रामलाल को वापस खुद से जोड़ लिया था। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव अरुण सिंह ने बयान जारी कर बताया कि भाजपा अध्यक्ष अमित शाह ने संयुक्त महासचिव बीएल संतोष को राष्ट्रीय महासचिव नियुक्त किया है। रामलाल करीब 13 साल तक भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महासचिव पद पर रहे।
रामलाल को अब आरएसएस के अखिल भारतीय सह-प्रमुख की बागडोर सौंपी गई है। रामलाल खुद भाजपा के राष्ट्रीय संगठन महामंत्री का पद छोडऩा चाहते थे। उन्होंने करीब दो साल पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पत्र लिखा था। उन्होंने अपनी उम्र का हवाला दिया था। तब वे 65 साल के थे।
उमेश पाल अपहरण मामले में अतीक अहमद को मिली उम्र कैद की सजा
PAN को आधार से लिंक करने की समय सीमा 30 जून तक बढ़ी
गडकरी को जान से मारने की धमकी देने वाले शख्स को नागपुर पुलिस ने पकड़ा
Daily Horoscope