• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

गिरिराज सिंह को बिहार का अगला CM बनाना चाहते हैं BJP कार्यकर्ता

पटना। भाजपा कार्यकर्ता और समर्थक केंद्रीय मंत्री और पार्टी के नेता गिरिराज सिंह को बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं। लोकसभा चुनाव के बाद रविवार को पहली बार अपने संसदीय क्षेत्र बेगूसराय पहुंचने के बाद सिंह के हजारों समर्थकों ने 'ऐसा ही हो हमारा सीएम' और 'अगला मुख्यमंत्री कैसा हो, गिरिराज सिंह जैसा हो' के नारे लगाए।

भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के एक नेता ने बेगूसराय में कहा कि पार्टी के कार्यकर्ता और समर्थक उन्हें (सिंह) बिहार के अगले मुख्यमंत्री के रूप में चाहते हैं। इसे वर्तमान मुख्यमंत्री और जनता दल (यूनाइटेड) के अध्यक्ष नीतीश कुमार के लिए अगले साल होने वाले राज्य विधानसभा चुनाव से पहले एक चेतावनी के तौर पर देखा जा सकता है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP workers, supporters want Giriraj singh as next Bihar CM
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp, workers, supporters, giriraj singh, bihar, cm, nitish kumar, ram vilas paswan, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved