गोरखपुर। विधानसभा चुनाव की मतगणना गोरखपुर में भी सकुशल संपन्न हो
गई। हर जगह की तरह यहां भी भाजपा ने 9 में से 8 विधानसभा सीटों पर कब्ज़ा जमाया है।
यहां सदर से राधामोहन ने पांचवी बार जीत दर्ज की है तो वहीं योगी की शाख लगी सीट
पर ग्रामीण से पहली बार बिपिन सिंह लखनऊ पहुचे हैं। यहां की चौरी चौरा विधान सभा
से एक मात्र महिला ने जीत दर्ज की है। यहां से संगीत यादव ने भारी अंतर से पहली
बार जीत दर्ज की है। पूर्व मुख्यमंत्री वीर बहादुर सिंह के पुत्र पूर्व मंत्री 5
वीं बार कैम्पियरगंज से जीत दर्ज करने में सफल रहे हैं। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
खजनी सीट से संत प्रसाद ने लगातार दूसरी बार जीत दर्ज की है। वासगांव से सांसद
कमलेश के डॉक्टर भाई बिमलेश भी पहली बार बासगांव से जीते है। छात्र नेता रहे भाजपा
के सक्रीय शीतल पाण्डेय भी मोदी मैजिक में सहजनवा सर माननीय बन गए हैं। वहीं
पिपराइच से योगी के करीबी महेंद्र पाल सिंह पहली बार विधायक बनने में कामयाब रहे
हैं। पूर्वांचल के बाहुबली व पूर्व कैबिनेट मंत्री पंडित हरिशंकर तिवारी की
प्रतिष्ठा भी दांव पर थी।
यहां उनके पुत्र विनय शंकर तिवारी पहली बार ही बसपा की
हाथी पर सवार हो लखनऊ पहुंचे है और अपने पिता की शाख बचाने में कामयाब हो गए हैं। उन्होंने
इस जीत को चिल्लूपार की जनता को समर्पित किया है। हलाकि यहां से पूर्व विधायक व
मंत्री राजेश को हार का सामना करना पड़ा है।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 11 बजे तक 22.51% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 11बजे तक बिहार में 20.42%,छतीसगढ़ में 28.12%,J&K में 22.60%,MP में 30.46%,महाराष्ट्र में 19.17% मतदान दर्ज
बंगाल के कूचबिहार में तृणमूल-बीजेपी कार्यकर्ताओं में झड़प के बाद भड़की हिंसा
Daily Horoscope