नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (सीएए) पर मचे घमासान के बीच भाजपा ने इस मुद्दे पर जन जागरण अभियान चलाने का फैसला किया है। राष्ट्रीय पदाधिकारियों की शनिवार को यहां हुई बैठक में तय किया गया कि पार्टी घर घर जाकर नागरिकता संशोधन कानून के बारे में जानकारी देगी। भाजपा ने देश भर में 1000 रैली करने का भी कार्यक्रम तय किया है। रैली में स्थानीय और केंदीय नेताओं को शामिल होने को कहा गया है। पार्टी ने यह भी तय किया है कि देश भर में 250 प्रेस वार्ताएं आयोजित की जाएं, जिसको केंदीय मंत्रियों के अलावा पार्टी के प्रवक्ता संबोधित करेंगे। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
पार्टी के कार्यकारी अध्यक्ष जे.पी. नड्डा की अध्यक्षता में यहां हुई बैठक में यह भी तय हुआ है कि कश्मीर से लेकर कन्याकुमारी तक और गुजरात से लेकर गुवाहाटी तक देश के सभी वर्ग के लोगों से संपर्क किया जाए और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रम को दूर किया जाए।
लोकसभा चुनाव 2024 का पहला चरण - त्रिपुरा, सिक्किम में 80 फीसदी से ज्यादा मतदान, बिहार में 50 फीसदी से कम मतदान
राहुल की कप्तानी पारी, लखनऊ ने सीएसके को आठ विकेट से हराया
केन्या में भारी बारिश से 32 लोगों की मौत
Daily Horoscope