• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

धौलपुर : भाजपा कर रही है आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन

BJP violating Code of Conduct in Dhaulpur - Dholpur News in Hindi

धौलपुर। प्रदेश की भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने के साथ आदर्श आचार संहिता का खुलेआम उल्लंघन कर रही है। सरकार ने आधा दर्जन से अधिक मंत्री धौलपुर शहर के गली-मौहल्लों और गांवों में जनता को लुभाने के लिए भेज दिए हैं। वे वोटरों को प्रलोभन दे रहे हैं और उनसे बड़े बड़े वादे कर रहे हैं। धौलपुर में विधानसभा के 9 अप्रैल को होने वाले उप चुनाव को लेकर राजस्थान कांग्रेस कमेटी के प्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट मंगलवार को मीडिया को संबोधित करते हुए यह बात कही। उन्होंने कहा कि पिछले तीन वर्ष के अधिक के शासन काल में सरकार ने धौलपुर ही नहीं राजस्थान में कोई विकास नहीं किया है। जनता इसे भलीभांति जानती हैं.जिसका नतीजा आगामी उप चुनाव में मिलने वाला है। अगर भाजपा प्रत्यशी की बात की जाए तो उसके पति हत्या के मामले में आजीवन करावास की सजा काट रहे है। वहीं भाजपा प्रत्याशी शोभारानी पर भी चिटफंड के कई मामले विचाराधीन चल रहे हैं।
भाजपा के कुशासन से प्रदेश की जनता त्रस्त बनी हुई है। प्रदेश में खासकर महिलाओं पर अमानवीय अत्याचार किये जा रहे। बहू-बेटियां महफूज नहीं है। आए दिन मानवता को शर्मशार कर देने वाली वारदातों का शिकार हो रही है। लेकिन प्रदेश का सिस्टम आँख कान बंद किये हुए हैं। जिसका जनता में आक्रोश बना हुआ है। भाजपा के एक वर्ष के शासन के बाद प्रदेश में हुए चार उप चुनाव में कांग्रेस ने तीन सीटों पर फतह हांसिल की है जो भाजपा की नाकामियों और कुशासन का नतीजा है।
उन्होंने बजट में सीएम द्वारा की गई घोषणाएं भी संदिग्ध बताई। उन्होंने कांग्रेस प्रत्याशी के समर्थन में कहा कि बनवारी लाल शर्मा धौलपुर जिला ही नहीं अपितु प्रदेश का चर्चित और कद्दावर चेहरा रहा है। बनवारी लाल शर्मा की छवि,ईमानदारी और जनता के प्रति सेवाभाव को देखकर ही कांग्रेस आलाकमान ने प्रत्यशी घोषित किया है। भाजपा ने सिर्फ कुशवाह समाज के अधिक वोट होने पर पार्टी में शामिल किया है। जिससे भाजपा का दिवालियापन साफ़ तौर पर दिखाई दे रहा है। मौजूदा समय में प्रदेश का आमजन गुंडागर्दी और अराजकता से जूझ रहा है। जिसका असर 2018 के चुनाव में देखने को मिलेगा।
सचिन पायलट ने कहा कि धौलपुर के उप चुनाव की हार जीत से राजस्थान की सरकार पर कोई फर्क नहीं पडेगा,लेकिन इस उप चुनाव से राजस्थान की सियासत हमेशा के लिए बदल जायेगी। हम कांग्रेस के प्रत्याशी बनवारीलाल शर्मा को विधायक बनाने के लिए संघर्ष नहीं कर रहे हैं.हम तो धौलपुर से राजस्थान से भाजपा का सूपड़ा साफ़ करने के लिए संघर्ष कर रहे हैं.
सचिन पायलट ने कहा कि धौलपुर में उप चुनाव कराने की क्या जरुरत थी। आपकी पहले से ही बसपा के पूर्व विधायक बनवारी लाल कुशवाह से सांठगांठ थी और 15 महीने कुशवाह ओर विधायक रह जाते। लेकिन तकदीर फूटी थी जेल करवा कर चुनाव हो गया.जब चुनाव घोषित हुआ तो भाजपा ने अपना उम्मीदवार घोषित किया तो मैं आश्चर्य में पड़ गया.क्योकि भाजपा बहुत बड़ी पार्टी हैं.केंद्र में मोदी जी बैठे हैं और राजस्थान में वसुंधरा राजे बैठी हैं.पूरे धौलपुर जिले में इसके अलावा वसुंधरा राजे को एक भी लायक कार्यकर्ता नहीं मिला जिसे उम्मीदवार घोषित किया जा सकता था, लेकिन वसुंधरा राजे ने सवा तीन साल में जब कुछ नहीं किया और सीकर,बीकानेर और झुंझुनू में विरोध मिलने के चलते जेल में बंद बसपा के पूर्व विधायक बनवारीलाल कुशवाह की धर्मपत्नी शोभारानी कुशवाह को उम्मीदवार बना दिया।
सचिन पायलट ने कहा कि 17-18 महीने के इस चुनाव में मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे की सांस क्यों फूल रही हैं.क्योकि प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री की आपस में खटपट रहती है। पायलट ने मंच से कहा कि सरकार ने अपने पद और ताकत का गैर इस्तेमाल किया,अगर सत्ता का दुरुपयोग किया और लोगो को सरकारी कर्मचारियों को डरा और धमाका कर वोट डलबाये तो धौलपुर में ऐसा इतिहास रचा जाएगा,कि सरकार कभी भूलेगी नहीं है। हम लोग गांधी पार्टी हैं, हम अहिंसा में विश्वास करते हैं। अगर कांग्रेस के कार्यकर्त्ता,मतदाता,कांग्रेस के नेता को इस सरकार की ताकत ने छूने की कोशिश की तो कांग्रेस धौलपुर में ईंट-ईंट से बजा देगी।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP violating Code of Conduct in Dhaulpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dhaulpur news, bjp, violating, code of conduct, rajasthan hindi news, by election in dholpurl, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, dholpur news, dholpur news in hindi, real time dholpur city news, real time news, dholpur news khas khabar, dholpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved