• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

भाजपा नेता ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह की गोली मारकर हत्या

आरा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता विशेश्वर ओझा हत्याकांड के मुख्य गवाह कमल किशोर मिश्रा की बिहार के भोजपुर जिले के करनामेपुर सहायक थाना क्षेत्र में शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई। इस घटना में एक शख्स गंभीर रूप से घायल हुआ है। पुलिस के अनुसार, कमल किशोर मिश्रा शुक्रवार सुबह अपने खेत से पशुओं का चारा लेकर घर लौट रहे थे कि तभी सोनवर्षा गांव के पास ब्रह्मस्थान के पास पहले से घात लगाए अपराधियों ने गोलीबारी कर दी। गोली लगने से घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस गोलीबारी में सोनवर्षा गांव निवासी अमरनाथ मिश्रा भी गोली लगने से जख्मी हो गए हैं।

पुलिस सूत्रों के अनुसार, अपराधियों की संख्या पांच से छह बताई जा रही है, जो घटना को अंजाम देने के बाद फरार हो गए। पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि घायल अमरनाथ मिश्रा को इलाज के लिए स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना के बाद पुलिस घटनास्थल पर पहुंच मामले की छानबीन कर रही है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-BJP leader Ojha murder key witness shot dead
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bjp leader wisheshwar ojha murder, witness shot dead, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved