नई
दिल्ली। दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर मंगलवार दोपहर को
दिल्ली सचिवालय में एक शख्स ने लाल मिर्च पाउडर फेंक दिया। केजरीवाल पर
जिसने मिर्च फेंकी उसका नाम अनिल कुमार शर्मा नाम बताया जा रहा है। हालांकि
उस शख्स को पुलिस ने तुरंत हिरासत में ले लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री
अरविंद केजरीवाल का चश्मा टूट गया। कुमार खैनी के पैकेटों में मिर्च का
पाउडर लेकर सचिवालय आया था। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
केजरीवाल पर मिर्च पाउडर फेंकने के बाद कुमार
ने धमकी दी कि जेल से बाहर आकर वह उन्हें गोली मार देगा। केजरीवाल पर ये
हमला तब हुआ जब वो तीसरे माले पर स्थित अपने चेंबर से भोजन करने के लिए
निकले थे। कुमार ने मुख्यमंत्री को एक नोट सौंप और उनके पैरों को छुआ, और
इसके बाद मिर्च पाउडर फेंका।
अरविन्द केजरीवाल पर मंगलवार को दिल्ली
सचिवालय में हुए हमले के बाद उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने मीडिया से
बातचीत के दौरान बताया कि इस हमले के पीछे केंद्र की भाजपा सरकार का हाथ
है।
सीएम पर तीन-तीन बार हुआ जानलेवा हमला...
लोकसभा चुनाव 2024 : देश की 102 सीटों पर छिटपुट घटनाओं को छोड़ शांतिपूर्ण रहा मतदान
लोकसभा चुनाव 2024: देश की 102 सीटों पर कुल 59.71% मतदान दर्ज
केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने बेगूसराय से नामांकन दाखिल किया
Daily Horoscope