पटना। बिहार की प्रमुख नदियों के जलस्तर में वृद्घि के बाद कई क्षेत्रों में आई बाढ़ का तांडव अब भी जारी है। पिछले 24 घंटे के दौरान राज्य में बाढ़ से 14 लोगों की मौत हो गई, जिससे बाढ़ से मरने वालों की संख्या बढ़कर 92 हो गई है। इस बीच, सरकार ने बाढ़ पीड़ितों को सहायता राशि भेजने का काम प्रारंभ कर दिया है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बिहार के आपदा प्रबंधन मंत्री लक्ष्मेश्वर राय ने शनिवार को बताया कि पहले चरण में 11 जिलों के तीन लाख दो हजार 329 बाढ़ पीड़ितों के सत्यापित परिवारों के खाते में 161. 39 करोड़ रुपये भेजे गए हैं। उन्होंने बताया कि बिहार में पहली बार बाढ़ राहत की सहायता राशि राज्य स्तर से लाभार्थियों के बैंक खाते में भेजी जा रही है।
पैसा देने के पूर्व लाभार्थियों के बैंक खाते की जांच पब्लिक फाइनाइंस मैनेजमेंट सिस्टम (पीएफएमएस प्रणाली) से हुई और खाता जांच के बाद राज्य स्तर से ही सीधे उनके बैंक खाते में राशि भेज दी गई।
उन्होंने बताया कि आगे भी बाढ़ प्रभवितों को सत्यापित कर उनके बैंक खाते में छह-छह हजार रुपये की सहायता राशि भेजी जाएगी। राज्य के 12 जिलों के अधिकांश क्षेत्रों में बाढ़ के कारण हजारों लोग बेघर हो गए है तथा घरों और खेतों में पानी भरा गया है।
उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा - अमित शाह और जेपी नड्डा ने यूपी, राजस्थान, हरियाणा, महाराष्ट्र और गुजरात के नेताओं संग की बैठक
पाकिस्तान के नागरिकों ने भारत की वैश्विक प्रतिष्ठा बढ़ाने के लिए मोदी सरकार की सराहना की
रंगोत्सव 2024 - हुरियारों पर बरसीं प्रेम रस से भीगीं लाठियां
Daily Horoscope