• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

वाहनों में बढ़े भगवा झण्डे, एक्शन के मूड में पार्टी

कानपुर। पुलिस की चेकिंग से बचने के लिए जिन गाड़ियों में अभी तक सपा का झण्डा लगा था अब सरकार बदलते ही झण्डा बदल लिया। जिसके चलते शहर में दौड़ रही गाड़ियों में अचानक भगवा झण्डा लहराने लगा। हालांकि भाजपा जिलाध्यक्ष अचानक बढ़े झण्डों को देख जांच की बात कह रहें है। प्रदेश में अखिलेश राज का खात्मा हो चुका है और योगी सरकार आ गई। सरकार बदलने का असर सरकारी कर्मचारियों में तो दिख ही रहा है साथ ही सड़कों पर दौड़ने वाली गाड़ियां भी इससे अछूती नहीं है। हालात यह है कि जिन गाड़ियों में अभी तक सपा का झण्डा दिख रहा था उन्होंने भगवा झण्डा लगा लिया। जिसके चलते शहर की हर 10 गाड़ियों में एक या दो को छोड़ सभी में कमल लहलहा रहा है। अचानक बढ़े भगवा झण्डे को लेकर जब एसपी ट्राफिक से बात की गई तो कहा कि यह सरकार का मामला है। इस पर जब तक सरकार कोई गाइडलाइन नहीं देती तब तक हस्तक्षेप नहीं किया जा सकता। पता नहीं किसके घर में कौन भारतीय जनता पार्टी से जुडा हो। तो वहीं भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेन्द्र मैथानी का कहना है कि बढ़ते झण्डों को लेकर पार्टी गंभीर है। जल्द ही इस पर ठोस निर्णय लिया जाएगा। जिससे कोई पार्टी के झण्डे का दुरूपयोग न कर सके।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-bhagwa flags in vehicle in kanpur
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bhagwa, flags, vehicle, kanpur, crime, police, bjp, hindu, , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kanpur news, kanpur news in hindi, real time kanpur city news, real time news, kanpur news khas khabar, kanpur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved