उन्होंने कहा कि विरोध का आधार तैयार करने वाली कई कहानियां हमेशा
दुनिया भर में मौजूद रही है और आजकल यह ज्यादा तेज होती दिख रही है। ये भी पढ़ें - जो भी यहां आया बन गया "पत्थर"
उन्होंने
कहा, ‘‘कभी यह यूरोप में होता था, अमेरिका में होता था और कई बार आप इसे
भारत में देखते हैं, जहां पुराने कबायली आवेग फिर जोर पकड़ रहे हैं।’’
उन्होंने कहा कि कुछ चुने हुए नेता उन आवेगों को कम करने की कोशिश करते हैं, तो कुछ उनका फायदा उठाने की कोशिश करते हैं।
ओबामा ने यह भी बताया कि उन्होंने कैसे मोदी और उनके पूर्ववर्ती मनमोहन सिंह की ‘राजनीतिक हौसले’ के लिए प्रशंसा की थी।
प्रधानमंत्री
मोदी के साथ अपने संबंधों के बारे में ओबामा ने कहा, ‘‘मैं उनको पसंद करता
हूं और मुझे लगता है कि देश के लिए उनके पास दूरदर्शिता है और वह उस दिशा
में काम कर रहे हैं, जैसा कि उन्होंने नौकरशाही का आधुनिकीकरण किया है। ’’
उन्होंने
पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह जिस पर आजकल सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी
हमलावर है, की प्रशंसा करते हुए कहा कि 2008 के वित्तीय संकट के बाद
उन्होंने बड़ी मदद की थी।
ओबामा ने कहा कि मनमोहन सिंह ने खुलापन और आधुनिकीकरण को अपनाकर आधुनिक भारतीय अर्थव्यवस्था की नींव रखी थी।
--आईएएनएस
गिरफ्तारी पर केजरीवाल बोले: यह एक राजनीतिक साजिश,जनता इसका जवाब देंगी
हरियाणा की पूर्व मंत्री सावित्री जिंदल ने कांग्रेस से दिया इस्तीफा
पंजाब सीएम भगवंत मान के घर आई लक्ष्मी, पत्नी गुरप्रीत ने बेटी को दिया जन्म
Daily Horoscope