• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

स्टेशन छूटने की चिंता से दूर, अब यात्री निश्चिंत होकर ट्रेन में सो सकेंगे, रेलवे ने शुरू की वेकअप एलर्ट सुविधा

Away from the worry of missing the station, now passengers will be able to sleep in the train with rest, Railways started wakeup alert facility - India News in Hindi

नई दिल्ली । स्टेशन छूटने की चिंता से दूर, अब यात्री निश्चिंत होकर ट्रेन में सो सकेंगे। लंबी दूरी वाले यात्रियों के लिए रेलवे ने वेकअप एलर्ट सुविधा शुरू की है। इसके तहत डेस्टिनेशन स्टेशन आने से 20 मिनट पहले अब यात्री को इसकी जानकारी दी जायेगी। भारतीय रेल ने अपने यात्रियों की सेवाओं में एक और इजाफा करते हुए, डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म सुविधा शुरू की है। कई बार यात्रा के समय नींद में या किसी और वजह से यात्रियों का स्टेशन पीछे छूट जाता है या जम्प हो जाता है। रात के सफर के दौरान ऐसा ज्यादा होता है। इसलिए रेलवे ने अब डेस्टिनेशन अलर्ट वेकअप अलार्म सुविधा शुरू की है। दरअसल रेलवे की तरफ से 139 नंबर की पूछताछ सेवा पर आईवीआरएस के माध्यम से अलार्म सेवा शुरू की गई है। यात्री अब 139 नंबर के इन्क्वायरी सिस्टम पर अलर्ट की सुविधा मांग सकते हैं। इस सुविधा को लेने वाले यात्री को 20 मिनट पहले फोन कर उसके गंतव्य स्टेशन के बारे में बताया जाता है।
रेलवे के अनुसार इसके लिए यात्री को सबसे पहले भारतीय रेल के सहयोगी उपक्रम आईआरसीटीसी के 139 नंबर पर मोबाइल से कॉल या मैसेज करना होगा। कॉल रिसीव होने पर भाषा का चयन करना होगा। उसके बाद डेस्टिनेशन अलर्ट के लिए पहले 7 नंबर और फिर 2 नंबर दबाना होगा। इसके बाद यात्री से 10 अंकों का पीएनआर नंबर पूछा जाएगा जिसके बाद पीएनआर नम्बर डायल करने के बाद कन्फर्म करने के लिए 1 डायल करना होगा।
इस प्रक्रिया के बाद सिस्टम पीएनआर नंबर का सत्यापन कर गंतव्य स्टेशन के लिए वेक अप अलर्ट फीड कर देगा। इसके बाद मोबाइल पर कंफर्मेशन का एसएमएस मिलेगा। जिसके तहत गंतव्य स्टेशन आने से 20 मिनट पहले मोबाइल पर वेक अप कॉल आएगी। इस सुविधा को लेने के लिए यात्री को प्रति अलर्ट 3 रुपये एसएमएस चार्ज लगेगा। गौरतलब है कि आईआरसीटीसी ने फिलहाल ये सुविधा रात 11 बजे से सुबह 7 बजे तक के लिए उपलब्ध कराई है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Away from the worry of missing the station, now passengers will be able to sleep in the train with rest, Railways started wakeup alert facility
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: indian railways, away from the worry of missing the station, railways, wakeup alert facility, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved