झांसी। उत्तर प्रदेश के जनपद
झांसी के टोड़ी फतेहपुर थाना क्षेत्र में भतीजे द्वारा छेड़छाड़ किए जाने से
क्षुब्ध महिला ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए
भेज दिया है। मृतका के पास से सुसाइड नोट बरामद हुआ है, जिसके आधार पर पुलिस ने अपनी
कार्रवाई शुरू कर दी है। जनपद के टोड़ीफतेहपुर थाना क्षेत्रांतर्गत ग्राम बुढाई
गांव में रहने वाली 28 वर्षीय चंदा अपने पति व बच्चों के साथ
रहती थी। प्रतिदिन की भांति रविवार को सुबह जब वह कमरे से बाहर नहीं निकली तो
परिजनों को चिंता हुई। उन्होंने उसके कमरे में जाकर देखा जहां चंदा फांसी पर लटक
रही थी। यह देख परिजनों ने इसकी सूचना थाने की पुलिस को दी।
मृतका के पास एक सुसाइड नोट मिला, जिसमें चंदा
ने लिखा था, "माफ करना। उसकी मौत का जिम्मेदार उसका पति
नहीं बल्कि रिश्ते में लगने वाला भतीजा शरमन है। जो उसे आए दिन छेड़खानी करते हुए
परेशान करने लगा। कई बार उसे मना किया, लेकिन वह नहीं माना,
जिससे तंग आकर वह आत्महत्या कर रही है।"
राहुल गांधी ने कहा-दुनिया में ऐसी शक्ति नहीं है जो हिंदुस्तान के संविधान को बदल सके
भाजपा के गोदाम में देश के सब भ्रष्टाचारी : अखिलेश यादव
नीतीश कुमार ने किया लालू यादव पर हमला, कहा- इतना ज्यादा बाल-बच्चा पैदा नहीं करना चाहिए...
Daily Horoscope