• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

हत्यारे 2 लाख रुपये घटनास्थल पर क्यों छोड़ गए?

Assassin why left at the scene of Rs 2 lakhs? - India News in Hindi

नई दिल्ली। यहां पूर्वी ज्योति नगर इलाके में रहने वाले इलेक्ट्रॉनिक्स के एक व्यापारी की हत्या के मामले में पुलिस को करीबियों पर ही शक है। यही वजह है कि पुलिस व्यापारी के साथ दुकान में काम करने वाले कर्मचारियों से भी पूछताछ में जुटी है। उल्लेखनीय है कि, सोमवार देर रात बी-ब्लॉक में बदमाशों ने गोली मारकर इलेक्ट्रॉनिक्स व्यापारी राजुल सिंघल की हत्या कर दी थी। हत्या करने के बाद बदमाश आखिर दो लाख रुपयों से भरा बैग मौके पर ही किन हालातों में छोड़ गए? पुलिस इस सवाल का जवाब तलाशने में जुटी है। दिल्ली पुलिस के एक उच्च पदाधिकारी ने फिलहाल अपना नाम न उजागर करने की शर्त पर बताया, "वारदात सिर्फ लूट के इरादे से की गई इस बारे में फिलहाल कुछ पुख्ता कह पाना मुश्किल है। अगर ऐसा होता तो फिर हमलावर व्यापारी के बैग में मौजूद दो लाख रुपये मौके पर ही क्यों छोड़ जाते?" वारदात सीसीटीवी में कैद हो गई है। सीसीटीवी के आधार पर पुलिस बदमाशों की तलाश में जुटी है।
पुलिस ने बताया कि, राजुल की इलेक्ट्रॉनिक सामान की दुकान ईस्ट ऑफ लोनी रोड पर है। दुकान में 10-12 कर्मचारी भी काम करते हैं। संदेह के आधार पर पुलिस इन कर्मचारियों से भी पूछताछ में जुटी है। पीड़ित परिवार अभी तक वारदात के बारे में पुलिस को महत्वपूर्ण सुराग नहीं दे सका है।
(आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Assassin why left at the scene of Rs 2 lakhs?
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: assassin, left, scene, rs 2 lakhs, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved