• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

AAP से अलका लांबा की छुट्टी, प्राथमिक सदस्यता भी रद्द

नई दिल्ली। स्वर्गीय पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिए जाने के प्रस्ताव पर दिल्ली विधानसभा में हुए विवाद के बाद आम आदमी पार्टी ने कार्रवाई करते हुए अलका लांबा से इस्तीफा ले लिया है। साथ ही अलका लांबा की पार्टी से प्राथमिक सदस्यता भी रद्द कर दी गई है। वहीं आप विधायक अलका लांबा ने पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी को दिये गए ‘भारत रत्न’ सम्मान को वापस लेने की मांग संबंधी विधानसभा में पेश कथित प्रस्ताव का विरोध करते हुए शुक्रवार को कहा कि वह विधायक पद से इस्तीफा देने जा रही हैं। एक न्यूज चैनल्स से बात करते हुए चांदनी चौक से आप विधायक अलका लांबा ने कहा, ‘मैं पार्टी के प्रस्ताव से सहमत नहीं थी, इसलिए यह ने यह निर्णय लिया। पार्टी बैक फुट पर थी। मैं इस बात के लिए सहमत नहीं थी कि राजीव गांधी से भारत रत्न वापस लिया जाए। मैं अपने स्टैंड पर कायम रहूंगी चाहे इसका मुझे कोई भी परिणाम भुगतना पड़े।’

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arvind Kejriwal Demands MLA Alka Lambas Resignation From AAP Over Rajiv Gandhi Bharat Ratna Row
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arvind kejriwal, demand, mla alka lamba, resignation, aap, rajiv gandhi, bharat ratna row, delhi legislative assembly, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved