नई दिल्ली। भारतीय सेना ने अरुणाचल प्रदेश के तवांग में सेला दर्रे के पास फंसे 127 पर्यटकों सुरक्षित निकाल लिया। आधिकारिक सूत्रों ने रविवार को यह जानकारी दी। रक्षा प्रवक्ता (कोलकाता) विंग कमांडर एस. एस. बिरडी ने बताया, ब्लेजिंग सोर्ड डिवीजन के जवानों ने तवांग जिले के नजदीक फंसे 127 पर्यटकों को सुरक्षित निकाल लिया। रक्षा प्रवक्ता ने बताया कि बचाव अभियान शनिवार की रात शुरू किया गया, जो रविवार की सुबह तक चला। बचाए गए पर्यटकों में जापान, न्यूजीलैंड और बुल्गारिया के पांच विदेशी नागरिक भी शामिल हैं।
बिर्डी ने बताया कि अरुणाचल प्रदेश के पश्चिमी कामेंग जिले में अहिरगढ़, सेला और नौरानांग के बीच शनिवार को अपराह्न 2.45 बजे के करीब आए भीषड़ बर्फीले तूफान के कारण पर्यटक तेजपुर-तवांग मार्ग पर फंस गए थे। खाई में गिर गए बुल्गारिया के एक नागरिक का शव मध्यरात्रि के करीब निकाल लिया गया।
दिल्ली में सबसे अधिक फर्जी यूनिवर्सिटी, यूजीसी ने सूची जारी की, यहां देखें
मणिपुर में कुकी-ज़ो लोगों की गिरफ्तारी के खिलाफ बेमियादी बंद से 2 जिलों में जनजीवन अस्त-व्यस्त
एशियाई खेल - अन्नू रानी ने किया सीज़न का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन, भालाफेंक में स्वर्ण पदक जीता
Daily Horoscope