• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अर्जन सिंह के निधन पर देशभर में शोक, पीएम बोले-उनके शानदार नेतृत्व को ...

नई दिल्ली। 1965 हुए भारत-पाकिस्तान युद्ध में हीरो रहे पूर्व वायु सेना प्रमुख अर्जन सिंह के निधन से देशभर में शोक की लहर दौड़ गई। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश की तमाम जानी-मानी हस्तियों ने अर्जन सिंह के निधन पर दुख व्यक्त किया। सोशल मीडिया पर आम लोग भी अर्जन सिंह के निधन पर संवेदना व्यक्त कर रहे हैं। निधन के कुछ देर बाद ही अर्जन सिंह ट्विटर पर टॉप ट्रेंड में आ गए। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने ट्वीट कर संवेदना व्यक्ति करते हुए कहा, भारतीय वायु सेना के मार्शल अर्जन सिंह के निधन पर दु:ख प्रकट करता हूं। उनके परिवार और वायु सेना को मेरी शोक संवेदनाएं।

पीएम मोदी ने अर्जन सिंह को श्रद्धांजलि देते हुए ट्वीट किया, भारतीय एयर फोर्स के मार्शल अर्जन सिंह के दुर्भाग्यपूर्ण निधन से भारत दुखी है। देश उनके अप्रतिम शौर्य को हमेशा याद रखेगा। भारतीय एयर फोर्स की क्षमताओं में विकास करने के अर्जन सिंह के प्रयासों के चलते आज भारत का रक्षा सामर्थ्य बहुत ऊंचे स्तर पर है। पीएम मोदी ने कहा, 1965 की जंग में अर्जन सिंह के शानदार नेतृत्व को भारत कभी नहीं भूलेगा। उस वक्त इंडियन एयर फोर्स ने अपनी ताकत दिखाई थी। 1965 की भारत-पाकिस्तान जंग में शानदार नेतृत्व के लिए अर्जन सिंह को जाना जाता रहा है।

पीएम मोदी ने ट्वीट किया, कुछ दिनों पहले ही मैं उनसे मिला था। खराब सेहत के बाद भी वह सल्यूट के लिए उठे, हालांकि मैंने उन्हें मना भी किया। एक सैनिक के तौर पर इस प्रकार का उनका अनुशासन था। कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी ने ट्वीट किया, अर्जन सिंह जी का निधन देश के लिए अपूर्णीय क्षति है। भारत ने अपना सच्चा नायक खो दिया है। गहरी संवेदना। कांग्रेस नेता और प्रफेशनल सेल के अध्यक्ष शशि थरूर नेता ने ट्वीट किया, मुझे महान एयर मार्शल से मुलाकात का सौभाग्य मिला था। उनका साहस और बहादुरी हजारों वायु सेना कर्मियों में जिंदा है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Arjan Singh was a distinguished air warrior: PM Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: arjan singh passes away, iaf marshal arjan singh death, prime minister, narendra modi, marshal of indian air force, arjan singh, air warrior, president ram nath kovind, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved