• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

चंबा के मेडिकल कॉलेज भवन के नक्शे को स्वीकृति

Approval of the medical college building of Chamba - Chamba News in Hindi

चंबा। पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा के नए भवन के निर्माण को लेकर प्रक्रिया शुरू हो रही है। कॉलेज के प्रिंसिपल प्रोफेसर अनिल ओहरी ने जानकारी देते हुए बताया कि सरकार द्वारा भवन के नक्शों को स्वीकृति दे दी गई है। गौरतलब है कि मेडिकल कॉलेज के नए भवन का निर्माण चंबा शहर के समीप सरोल में होना है। उन्होंने यह भी बताया कि चंबा के पुराने डिग्री कॉलेज भवन में इस वर्ष एमबीबीएस के वर्ष 2017- 18 सत्र के लिए कक्षाएं शुरू हो जाएंगी। उन्होंने कहा की कक्षाएं शुरू करने के लिए आवश्यक आधारभूत सुविधाएं जुटाने के लिए डिग्री कॉलेज भवन में चल रहा कार्य करीब 70 फ़ीसदी पूरा हो चुका है। उन्होंने कहा कि मेडिकल काउंसिल ऑफ इंडिया की टीम द्वारा निरीक्षण के दौरान जो कमियां ध्यान में लाई थीं, उन्हें दूर कर लिया गया है। प्रोफेसर ओहरी ने यह भी बताया कि पंडित जवाहरलाल नेहरु राजकीय मेडिकल कॉलेज चंबा में 30 डॉक्टरों ने ज्वाॅइनिंग दे दी है।

अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Approval of the medical college building of Chamba
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: medical college, chamba medical college, medical college in himachal, himachal news in hindi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, chamba news, chamba news in hindi, real time chamba city news, real time news, chamba news khas khabar, chamba news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

हिमाचल प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved