• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुस्लिम विरोधी पोस्टर: अपराधियों को पकड़ने के लिए दो टीमें गठित

Anti Muslim poster issue in bareilly Two teams formed to catch criminals - Bareilly News in Hindi

बरेली| उत्तर प्रदेश पुलिस ने गुरुवार को कहा कि बरेली जिले के गांव में मुसलमानों को अपना घर छोड़ने की धमकी देने वाला पोस्टर चिपकाने वाले बदमाशों का पता लगाने के लिए पुलिस की दो टीमों का गठन किया गया है। पुलिस ने धर्म, जाति, जन्म स्थान, निवास, भाषा के आधार पर विभिन्न समूहों के बीच शत्रुता को बढ़ावा देने और इसके प्रतिकूल कृत्य के लिए भारतीय दंड संहिता की धारा 153-ए के तहत अज्ञात लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।
पुलिस जनसंपर्क विभाग के महानिदेशक राहुल श्रीवास्तव ने आईएएनएस को बताया कि प्रथमदृष्टया इस मामले में गांव के कुछ शरारती तत्वों का हाथ लगता है।

बरेली से 70 किमी दूर जियानगला के एक ग्रामीण ने बुधवार को पुलिस में इस सिलसिले में शिकायत दर्ज कराई। इस शिकायत में ग्रामीण ने कहा है कि हिंदी में लिखे पोस्टर उसके घर की दीवार और दरवाजे पर चिपकाए गए हैं जिसमें मुस्लिम ग्रामवासियों को साल के अंत तक गांव छोड़ने को कहा गया है क्योंकि भाजपा उत्तर प्रदेश की सत्ता में आ गई है।

गांव में 2,600 निवासी हैं जिसमें से 250 मुस्लिम हैं।

जिले के अधिकारियों ने आईएएनएस से कहा कि कुछ को छोड़कर बाकी पोस्टर फोटोकापी कराए गए हैं। इनमें शुरू में `जयश्री राम` लिखा गया है और हस्ताक्षर की जगह पर `गांव के हिंदू` लिखा गया है।

मुस्लिम निवासियों ने पुलिस से अपनी सुरक्षा सुनिश्चित करने का निवेदन किया है।

एक वरिष्ठ अधिकारी ने आईएएनएस से कहा, "खुफिया इकाइयों ने गांव व आसपास के इलाके पर सर्तकता बढ़ा दी है। हम बदमाशों पर पर कड़ी नजर बनाए हुए हैं।"

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anti Muslim poster issue in bareilly Two teams formed to catch criminals
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: anti muslim poster, issue, bareilly, two teams formed, catch criminals , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bareilly news, bareilly news in hindi, real time bareilly city news, real time news, bareilly news khas khabar, bareilly news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved