• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अब नए साइबर अटैक का दावा, रैन्समवेयर वानाक्राई से बडा साइबर अटैक

नई दिल्ली। अभी रैन्समवेयर वानाक्राई वायरस का खतरा विश्व से पूरी तरह खत्म भी नहीं हुआ है और अब एक नए साइबर अटैक का दावा किया जा रहा है। एक ग्लोबल साइबर सिक्योरिटी फर्म ने दावा किया है कि एक नया साइबर अटैक हुआ है और इसका प्रभाव वानाक्राई से भी ज्यादा है। सिक्यॉरिटी फर्म का कहना है कि नया वाइरस उन्हीं खामियों का फायदा उठाता है जिनके जरिए वानाक्राई रैनसमवेयर अटैक कर रहा है। प्रूफप्वाइंट के शोधकर्ताओं ने पाया है कि वानाक्राई के साथ एक और वायरस का अटैक हुआ है। सिक्योरिटी फर्म के एक शोधकर्ता का कहना है कि इस वाइरस का नाम नाम Adylkuzz है। साथ ही उन्होनें कहा कि यह वायरस उन्ही हैकिंग टूल्स का इस्तेमाल करता है, जिसकी पहचान एनएसए ने की है। साथ ही शोधकर्ताओं का कहना है कि इस नए वायरस को बनाने का मकसद भी अलग है। यह वायरस वर्चुअल करंसी मोनिरो की माइन को प्रभावित करता है और सारी करंसी को वाइरस बनाने वालों के पास ट्रांसफर कर देता है। ज्ञातव्य है कि मोनिरो और बीटकॉम जैसी वर्चुअल करंसीज ट्रांजैक्शंस को रिकॉर्ड करने के लिए वॉलन्टियर्स के कंप्यूटर्स को इस्तेमाल करती हैं। इसके लिए जिन कंप्यूटर्स को इस्तेमाल किया जाता है उसे माइन कहते हैं।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Another Large Scale Cyber Attack Underway, Says Proofpoint
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: cyber attack, virus adylkuzz, cyber attack underway, proofpoint, ransomware, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved