• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

अन्ना हजारे फिर दिल्ली में शुरू करेंगे आंदोलन, जानें:-क्या है वजह!

नई दिल्ली। सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे ने बुधवार को कहा कि वह लोकपाल, लोकायुक्तों की नियुक्ति और किसानों के अधिकारों के लिए जल्द ही दिल्ली में फिर से आंदोलन शुरू करेंगे, क्योंकि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भ्रष्टाचार को समाप्त करने के प्रति गंभीर नहीं हैं। मोदी को लिखे एक पत्र में अन्ना ने कहा कि अगले पत्र में आपको आंदोलन स्थल और तिथि की जानकारी दे दी जाएगी। दिल्ली में 2011 में इंडिया अगेंस्ट करप्शन के आंदोलन का नेतृत्व कर चुके अन्ना ने कहा कि पिछली केंद्र सरकार ने 2013 में ही लोकपाल विधेयक पारित कर दिया था और भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने तब उसका समर्थन किया था। लेकिन तीन वर्ष बाद भी इस कानून को लागू नहीं किया गया, जो मोदी की उदासीनता को जाहिर करता है। अन्ना ने चार पृष्ठों के एक पत्र में कहा है, पिछले तीन सालों में मैंने आपको लोकपाल और लोकायुक्तों की नियुक्ति के संबंध में कई पत्र लिखे। लेकिन आपने उन पत्रों का जवाब तक नहीं दिया। इससे स्पष्ट होता है कि आप भ्रष्टाचार समाप्त करने को लेकर गंभीर नहीं हैं। उन्होंने कहा कि सर्वोच्च न्यायालय ने भी इसे लेकर केंद्र सरकार की निंदा की है और पूछा है कि यदि प्रधानमंत्री ही गंभीर नहीं हैं तो देश भ्रष्टाचार मुक्त कैसे होगा। अन्ना ने पत्र में कहा है, मजेदार तो यह कि जिन राज्यों में आपकी पार्टी की सरकार है, उन्होंने भी अभी तक लोकायुक्तों की नियुक्ति नहीं की है। इससे स्पष्ट होता है कि आपकी कथनी और करनी में फर्क है। क्या यह उस राष्ट्रपति का अपमान नहीं है, जिसने लोकपाल विधेयक पर हस्ताक्षर कर इसे एक कानून में परिवर्तित किया, क्या यह सर्वोच्च न्यायालय का अपमान नहीं है? किसानों के मुद्दे पर अन्ना ने कहा कि तमिलनाडु, राजस्थान, तेलंगाना, महाराष्ट्र और अन्य राज्यों में कई सारे किसान अपनी मांगों को लेकर आंदोलन कर रहे हैं, लेकिन सरकार गंभीर नहीं है। उन्होंने मोदी से कहा, किसानों के प्रति आपकी हमदर्दी नहीं है, यह पिछले तीन सालों में साफ हो चुका है। यह दुखद है कि आप जिस तरह से उद्योगपतियों का ख्याल रख रहे हैं, किसानों का उस तरह से ख्याल नहीं रखते।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Anna Hazare will again campaign in Delhi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: prime minister, narendra modi, veteran social activist, anna hazare, modi government, lokpal, new delhi, protest, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved