हैदराबाद। आंध्र प्रदेश के मुख्यमंत्री चंद्रबाबू नायडू के बेटे एन लोकेश की निजी संपत्ति में बडा इजाफा देखने को मिला है। चुनाव आयोग के पास नामांकन दर्ज कराने के दौरान आंध्र के मुख्यमंत्री के बेटे ने अपनी कुल संपत्ति 330 करोड बतायी जो कभी अक्टूबर 2016 में 14.50 करोड रुपये थी। इस तरह संपत्ति में करीब 20 गुना का इजाफा हुआ। ज्ञातव्य है कि कभी चंद्रबाबू नायडू ने कालेधन को लेकर पीएम मोदी को चि_ी भी लिखी थी। 34 साल के लोकेश ने सोमवार को राज्य विधानपरिषद का चुनाव लडने के लिए पर्चा दाखिल किया और चुनाव आयोग में अपनी और अपने परिवार की संपत्ति का ब्यौरा दिया। तेलगुदेशम पार्टी के महासचिव एन लोकेश एमएलसी सीट के लिए चुनाव लड रहे हैं। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
हलफनामा में लोकेश ने 273,83,94,996 रुपए की चल संपत्ति घोषित की, जोकि उनके परिवार की मालिकाना हक वाली कंपनी हेरिटेज फूड लिमिटेड में उनके शेयर्स के रूप में है। लोकेश इस कंपनी के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं। लोकेश ने 18 करोड रुपए की अचल संपत्ति, विरासत में मिले 38.51 करोड और 6.28 करोड रुपए की देनदारी घोषित की। इस तरह कुल संपत्ति 303 करोड रुपए होती है। वहीं अक्टूबर 2016 में लोकेश ने 14.50 करोड की संपत्ति और 6.35 करोड की देनदारी घोषित की थी। लोकेश की पत्नी ब्राह्मणी 5.38 करोड रुपए की संपत्ति की मालिक है, वहीं एक साल के बेटे देवांश के नाम पर 11.17 करोड की संपत्ति है, जिसमें 9.17 करोड का विरासत में मिला घर और 2 करोड रुपए की फिक्सड डिपॉजिट शामिल है।
तेजस्वी की सभा में चिराग के परिवार के खिलाफ बोले गए अपशब्द का वीडियो वायरल, रिएक्शन भी मिला
मतदान से पहले अनिल बलूनी और पौड़ी गढ़वाल की जनता को पीएम मोदी का खत, दिया खास संदेश
भाजपा भ्रष्टाचारियों का गोदाम, गाजियाबाद से गाजीपुर तक होगा सफाया- अखिलेश यादव
Daily Horoscope