उन्होंने कहा, "आप को जोर से आवाज लगानी चाहिए। इस तरह से आप ममता दीदी
की सरकार को सत्ता से बेदखल कैसे कर सकते हैं?" इसके बाद उन्होंने
नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) का जिक्र किया। इस मुद्दे ने बंगाल में
बहुत ज्यादा राजनीतिक कटुता पैदा की है।
वास्तव में शाह की रैली के
प्रमुख कारणों में उनकी पार्टी के सीएए के समर्थन अभियान को बढ़ावा देना
है। उन्होंने दोहराया, "मोदी ने लाखों लोगों को नागरिकता दी है।"
ममता
बनर्जी द्वारा परिवारवाद को बढ़ावा देने-अभिषेक को आगे बढ़ाने को लेकर
निशाना साधते हुए शाह ने कहा कि इस तरह की चीजें बंगाल में नहीं की जा
सकतीं।
तृणमूल सांसद अभिषेक, ममता बनर्जी के भतीजे हैं और बंगाल के प्रमुख नेताओं में एक हैं। उन्हें ममता का उत्तराधिकारी माना जा रहा है।
शाह ने अभिषेक का नाम लिए बगैर कहा, "कोई शहजादा बंगाल का अगला मुख्यमंत्री नहीं होगा। धरती का पुत्र ही अगला मुख्यमंत्री होगा।"
--IANS
शराब घोटाला मामला: केजरीवाल की ED हिरासत पर फैसला अदालत ने सुरक्षित रखा
राजस्थान: कांग्रेस नेता प्रशांत बैरवा का विवादित बयान, कहा- भारत और पाकिस्तान के लोकतंत्र में कोई फर्क नहीं
मुजफ्फरनगर में पहले लगता था कर्फ्यू, अब निकल रही कांवड़ यात्रा : योगी
Daily Horoscope