करनाल। हरियाणा आयुर्वेद परिषद (नीमा) की ओर से जिओ गीता कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे हरियाणा के राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कहा कि कहा गीता में सब समस्याओं का समाधान छुपा हुआ है। गीता का मनन करने से हमें तन और मन को शांति मिलती है। कार्यक्रम में प्रदेशभर के आयुर्वेद व मेडिकल एसोसिएशन के प्रतिनिधि हुए शामिल हुए।
राज्यपाल कप्तान सिंह सोलंकी ने कार्यक्रम का दीप जलाकर विधिवत शुभारम्भ किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा की गीता विश्व को भारत की अमूल्य देन है। यह एक ऐसा ग्रन्थ है जिसमे जीवन की सभी समस्याओं और चिंताओं से मुक्ति का मार्ग बताया गया है , अगर कोई व्यक्ति गीता को मन से पढक़र उसके अर्थ को समझ लेता है तो उसे किसी व्याधि का भय नहीं रहता। आयुर्वेद में भी गीता से प्रेरणा लेकर अनेक व्याधियों का निदान पाया गया है। वही स्वामी ज्ञानानंद महाराज ने यूपी के नए मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ बधाई दी और यूपी में पूरी निष्ठा से विकास की राह पर आगे लेकर चलने की बात कही।
आईपीएल 2024 : राजस्थान रॉयल्स ने दिल्ली कैपिटल्स को 12 रन से हराया
इंडिया गठबंधन आज दिल्ली में भाजपा मुख्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन करेगा
मुख्तार अंसारी - प्रतिष्ठित परिवार से अपराध की दुनिया तक का सफर, यहां पढ़ें
Daily Horoscope