• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आईएसआई का कथित धमकीभरा पत्र मिलने के बाद अलर्ट जारी

Alerts issued after receiving ISIs alleged threat letter - Jaipur News in Hindi

जयपुर। यूपी के आगरा में मिले आईएसआई के कथित धमकीभरे पत्र के बाद प्रदेशभर में अलर्ट जारी किया गया है। इसके तहत हरियाणा व यूपी से लगती सीमाओं के साथ ही धौलपुर, भरतपुर सहित अन्य कई रेलवे स्टेशनों की सुरक्षा कड़ी कर दी गई है। एडीजी इंटेलिजेंस यूआर साहू ने बताया कि एटीएस की ओर से जारी अलर्ट के बाद जिला पुलिस अधीक्षकों ने सतर्कता बढ़ा दी है। आगरा पुलिस के अनुसार सैंया में एक पत्र मिला है। इसमें मोहम्मद मीमी का जिक्र किया गया है। पत्र में आगरा छावनी स्टेशन के साथ ही उत्तर मध्य रेलवे के अन्य स्टेशनों को निशाना बनाने की बात लिखी है। पद्ध में आईएसआई के साथ ही राष्ट्रीय संगठन पार्टी का भी जिक्र है। इसको देखते हुए इसे किसी सिरफिरे की मजाक भी समझा जा रहा है। इस पत्र में सात टॉरगेट पाइंट बताए गए हैं, जिनमें संसद भवन, लखनऊ, मथुरा, उत्तर मध्य रेलवे, आगरा, पीएम नरेन्द्र व गृहमंत्री का नाम शामिल है।

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Alerts issued after receiving ISIs alleged threat letter
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: alerts, issued, after, receiving, isis alleged, threat letter, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, jaipur news, jaipur news in hindi, real time jaipur city news, real time news, jaipur news khas khabar, jaipur news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved