गाजियाबाद। केंद्रीय गृह राज्य मंत्री किरण रिजीजू का बड़ा बयान आया है। उन्होंने कहा है की अखिलेश यादव ने काउंटिंग से पहले ही हार मान ली है। उनसे अखिलेश और माया के गठबंधन पर सवाल पूछा गया था। साथ ही आई एस आई एस से सम्बंधित दिग्विजय सिंह के बयां पर उन्होंने कहा की ऐसा करके दिग्विजय दूरिया बढ़ा रहे हैं। दरअसल रिजीजू गाज़ियाबाद के इंदिरापुरम स्थित सीआईएसऍफ़ कैम्प में सी आई एस ऍफ़ के 48 वें रेजिंग डे पर आये थे। इस मौके पर सी आई एस ऍफ़ ने अपने पराक्रम को दिखाया। महिला दिवस के बाद हुए इस रेज़ग डे पर सी आई एस ऍफ़ की महिला कर्मियों ने भी ताकत का जौहर दिखाया। लेकिन माहौल तब पोलिटिकल हो गया जब प्रेस कॉन्फ्रेंस में रिजीजू ने अखिलेश यादव पर तंज कसा और कहा की वो पहले ही हार मान चुके है। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
काशी में विकास और विरासत का सपना धीरे-धीरे हो रहा साकार : पीएम मोदी
रुद्राक्ष सेंटर में सांस्कृतिक प्रस्तुति देख मंत्रमुग्ध हुए प्रधानमंत्री मोदी
'गदर 2' की सफलता से बेहद खुश धर्मेंद्र, कहा- 'किस्मत वाला होता है बाप वो...'
Daily Horoscope