• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अगस्ता वेस्टलैंड केस : आरोपी राजीव सक्सेना को UAE से लाया जा रहा है भारत

AgustaWestland accused Rajeev Saxena extradited to India - India News in Hindi

नई दिल्ली। अगस्ता वेस्टलैंड चॉपर डील मामले में क्रिश्चियन मिशेल के बाद प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) को दूसरी बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। अगस्ता वेस्टलैंड मामले में आरोपी राजीव सक्सेना को संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) से बुधवार को गिरफ्तार कर लिया है। न्यूज एजेंसी एएनआई की रिपोर्ट के मुताबिक, यूएई की स्टेट सिक्योरिटी ने सक्सेना को आज सुबह उनके घर से सुबह 9.30 (यूएई के समयानुसार) बजे हिरासत में लिया और शाम करीब 5.30 (यूएई के समयानुसार) बजे तक उसे भारत प्रत्यर्पित किया जा रहा है। सूत्रों के मुताबिक, सक्सेना को बुधवार रात तक भारत लाया जा सकता है। पिछले साल दिसंबर में यूएई सरकार ने क्रिश्चियन मिशेल के प्रत्यर्पण की मंजूरी दी थी। मिशेल, ब्रिटिश नागरिक हैं। इस पर 3600 करोड़ रुपए के वीवीआईपीचॉपर डील में बिचौलिया होने का आरोप है। सूत्रों के मुताबिक सक्सेना आज रात किसी भी वक्त पहुंच सकते हैं। राजीव सक्सेना के वकील गीता लूथरा और प्रतीक यादव का कहना है कि राजीव सक्सेना को यूएई स्टेट सिक्योरिटी ने उनके घर से उठा लिया और अवैध तरीके से भारत में प्रत्यर्पित कर दिया। उनके वकीलों का कहना है कि यूएई में अभी प्रत्यर्पण की प्रक्रिया भी शुरू नहीं हुई है। राजीव सक्सेना को उनके वकील, परिवार के सदस्यों से संपर्क करने नहीं दिया जा रहा है। राजीव सक्सेना को प्राइवेट जेट से दुबई इंटरनेशनल एयरपोर्ट से रवाना किया जा रहा है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-AgustaWestland accused Rajeev Saxena extradited to India
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: agusta westland accused, rajeev saxena, agustawestland scam, narendra modi, christian michel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved