आगरा।
आगरा की सभी नौ सीटों पर भाजपा के विधायक जीते हैं। पांच बार के विधायक जगन प्रसाद
गर्ग, रानी
पक्षालिका सिंह, योगेंद्र उपाध्याय सहित किसी को भी विधायक
मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है। आगरा मंडल से तीन कैबिनेट मंत्री बनाए गए हैं।
इसमें टूंडला से भाजपा विधायक एसपी सिंह बघेल, मथुरा के
विधायक श्रीकांत शर्मा और छाता, मथुरा से चौधरी लक्ष्मी
नारायण हैं। बाह से भाजपा विधायक रानी पक्षालिका सिंह सहित आगरा के नौ विधायकों को
मंत्रिमंडल में जगह नहीं मिली है।
आगरा
निवासी एसपी सिंह बघेल आगरा कॉलेज के सैन्य अध्ययन विभाग में एसोसिएट प्रोफेसर
हैं। वे टूंडला से भाजपा से चुनाव लड़े थे। वे रिकॉर्ड मतों से टूंडला से चुनाव
जीते हैं। मथुरा के छोटे से गांव के रहने वाले श्रीकांत शर्मा भाजपा के बड़े
नेताओं के करीबी माने जाते हैं। 2014
में उन्होंने मथुरा से लोकसभा चुनाव लड़ने के लिए दावेदारी की थी,
लेकिन उन्हें मौका नहीं मिला। विधानसभा चुनाव में उन्हें भाजपा ने
मथुरा से प्रत्याशी बनाया है। वे भी रिकॉर्ड वोट से जीते हैं।
बंगाल विधानसभा चुनाव: विजयवर्गीय की चुनाव आयोग से अपील, TMC की गुंडागर्दी को संज्ञान में लेना चाहिए
केंद्र सरकार ने वैक्सीन की 1 खुराक की कीमत 250 रुपये तय की
युवा कांग्रेस का स्मृति ईरानी के आवास पर प्रदर्शन, पेट्रोल-डीजल की बढ़ती कीमतों पर हल्लाबोल
Daily Horoscope