• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

SP में फिर रार!लोहिया ट्रस्ट से रामगोपाल की छुट्टी, शिवपाल बने नए सचिव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी (सपा) के भीतर एक बार फिर उथल पुथल की आशंका पैदा हो गई है। सपा के संरक्षक और लोहिया ट्रस्ट के अध्यक्ष मुलायम सिंह यादव ने गुरुवार को अहम फैसला लेते हुए अपने भाई और सपा नेता रामगोपाल यादव को ट्रस्ट के सचिव पद से हटाकर शिवपाल यादव को सचिव बना दिया। लखनऊ में गुरुवार को लोहिया ट्रस्ट की बैठक में यह फैसला लिया गया। इस फैसले के बाद समाजवादी परिवार की रार एक बार फिर से सामने आ गई।

समाजवादी पार्टी का राज्य सम्मेलन भी होना है। इस सम्मेलन में हिस्सा लेने के सवाल पर शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि उन्हें अभी तक कोई निमंत्रण नहीं मिला है। लोहिया ट्रस्ट की बैठक में मुलायम सिंह यादव के साथ शिवपाल सिंह यादव ने हिस्सा लिया। इसके अलावा ट्रस्ट के सदस्य के तौर पर भगवती सिंह, राजेश यादव भी बैठक में शामिल हुए।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Again dispute in Samajwadi Party, Ramgopal Yadav out from lohia trust, Shivpal Yadav new secretary
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: again dispute in samajwadi party, ramgopal yadav out from lohia trust, shivpsal yadav new secretary, former uttar pradesh chief minister, akhilesh yadav, bsp leader, samajwadi party, mulayam singh yadav, ram gopal yadav, lohia trust, shivpal singh yadav, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar UP Facebook Page:

प्रमुख खबरे

स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved