नई दिल्ली। चंद्रयान-2 (Chandrayaan-2) के प्रक्षेपण के बाद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान
संगठन (ISRO) की 2020 की पहली छमाही में सूरज के परिमंडल (Sun Corona) के
अध्ययन के लिए सूर्य मिशन आदित्य एल-1 (Solar Mission Aditya-L1) को अंजाम
देने की योजना है। आदित्य एल-1’ का लक्ष्य सूर्य के परिमंडल का अध्ययन करने
का होगा जिसमें हजारों किलोमीटर तक फैलीं सूर्य की बाहरी परतें शामिल हैं।
इसरो ने मिशन के बारे में सूचना साझा करते हुए अपनी वेबसाइट पर कहा,
परिमंडल कैसे इतना गर्म हो जाता है, सौर भौतिकी में इसका उत्तर अब तक नहीं
मिला है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
इसरो के प्रमुख के. सिवन ने पिछले महीने एक संवाददाता
सम्मेलन में कहा था कि मिशन को 2020 की पहली छमाही में प्रक्षेपित करने की
योजना है। सूर्य के परिमंडल का विश्लेषण इसलिए किए जाने की जरूरत है
क्योंकि जलवायु परिवर्तन पर इसका बड़ा प्रभाव है। सिवन अंतरिक्ष विभाग के
सचिव भी हैं।
लोकसभा चुनाव 2024: सुबह 9 बजे तक बिहार में 9.23%,छतीसगढ़ में 12.02%,J&K में 10.43%,MP में 15%,महाराष्ट्र में 6.98% मतदान दर्ज
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में सुबह 9 बजे तक 10.67% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
आपका वोट आने वाली पीढ़ियों का भविष्य तय करेगा : राहुल गांधी
Daily Horoscope