• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 7

आदर्श होली में सर्जिकल स्ट्राइक और नोटबंदी सहित सजी कई झांकियां

कोटा। होली का त्यौहार अपने परवान पर चढ चुका है। ऐसे में हर साल की तरह इस साल भी नयापुरा में आदर्श होली बनकर तैयार हो चुकी है। इस बार शहर के लोगो को आदर्श होली की झांकियों में देश के वीर जवानो की जांबाजी देखने को मिलेगी तो वहीं नोटबंदी जैसी झांकियां भी आकर्षण का केन्द्र रहेगी। कोटा में आदर्श होली संस्था की ओर से आयोजित हाली महोत्सव की धूम आज से शुरू हो गई है। महोत्सव का आयोजन तीन दिन तक चलेगा। झांकी में इस बार शहरवासियों के विशेष तौर पर सर्जिकल स्ट्राइक की झांकी तैयार की गई है। जिस तरह से हमारे देश के वीर जवानो ने सर्जिकल स्ट्राइक कर आंतकी कैम्प को नष्ट कर कई आंतकियों को मार गिराया था ओर पाकिस्तान को मुंह तोड़ जवाब दिया था। नोटबंदी की झांकी में दर्शाया गया है कि देश की जनता को घंटो इंतजार करना पड़ रहा है। साथ ही भ्रष्टाचारियों, देश द्रोहियों पर किस तरह से यमराज की नजर पड़ चुकी है। यमराज काल बनकर उनके पीछे भाग रहे है। ये सभी झांकियां इस बार शहरवासियों के लिए आकर्षण का केन्द्र रहेगी।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-Adult Holi with many striking styles, including surgical strikes and notebines
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: adult holi, with many striking styles, including, surgical strikes, and notebines, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, kota news, kota news in hindi, real time kota city news, real time news, kota news khas khabar, kota news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved