फतेहाबाद। इनेलो द्वारा 15 मार्च को जंतर मंतर पर किए जाने वाले प्रदर्शन को लेकर कार्यकर्ताओं में जबरदस्त उत्साह है। नेता प्रतिपक्ष अभय सिंह चौटाला ने आज मॉडल टाऊन स्थित बतरा धर्मशाला में कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित किया और उनसे प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर चर्चा की। [ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]
चौटाला ने पदाधिकारियों की डयूटी लगाते हुए कहा कि वे ज्यादा से ज्यादा संख्या में कार्यकर्ताओं को साथ लेकर दिल्ली पहुंचे। उन्होंने कहा कि एसवाईएल हरियाणा की जीवनरेखा है और प्रदेश को उसका हक दिलवाने के लिए इनेलो कोई कसर बाकी नहीं छोड़ेगी।
चौटाला ने कहा कि प्रदर्शन के बाद राष्ट्रपति को ज्ञापन भी सौंपा जाएगा, ताकि नहर की खुदाई का काम जल्द से जल्द पूरा करवाया जा सके। इस अवसर पर उन्होंने कार्यकर्ताओं को होली की शुभकामनाएं भी दीं।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024: 1बजे तक बिहार में 32.41%,J&K में 43.11% मतदान दर्ज,सबसे अधिक पश्चिम बंगाल में 50.96% मतदान हुआ
Daily Horoscope