• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

आरोग्य सेतु एप आउटसोर्स निगरानी प्रणाली : राहुल गांधी

Aarogya Setu a surveillance system outsourced to pvt operator: Rahul - India News in Hindi

नई दिल्ली। कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने शनिवार को कोरोनावायरस महामारी से निपटने के लिए केंद्र द्वारा शुरू की गई आरोग्य सेतु मोबाइल एप्लीकेशन पर सवाल उठाया है। उन्होंने आरोप लगाते हुए कहा है कि यह प्राइवेट ऑपरेटर से आउटसोर्स की गई एक निगरानी प्रणाली है, जिसकी कोई संस्थागत निगरानी नहीं है। राहुल ने अपने एक ट्वीट में कहा, "आरोग्य सेतु एप एक अत्याधुनिक निगरानी प्रणाली है, इसे एक प्राइवेट ऑपरेटर से आउटसोर्स किया गया है, जिसकी कोई संस्थागत निगरानी नहीं है। इससे डेटा चोरी होने और निजता को लेकर गंभीर चिंताएं पैदा हो रही हैं। टेक्नोलॉजी सुरक्षित रहने में हमारी मदद कर सकती है, लेकिन लोगों के डर का लाभ उठाकर उनकी अनुमति के बिना उन्हें ट्रैक नहीं किया जाना चाहिए।" सरकार ने शुक्रवार को देशव्यापी लॉकडाउन को और दो हफ्तों यानी 17 मई तक बढ़ा दिया है। गृह मंत्रालय ने जारी एक अधिसूचना में अधिक प्रभावित इलाकों में रहने वाले लोगों और सभी निजी व सार्वजनिक क्षेत्र के कर्मचारियों के लिए इस एप के उपयोग को अनिर्वाय बताया है।
कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सुरजेवाला ने भी कहा कि कई विशेषज्ञों ने आरोग्य सेतु एप की गोपनीयता को लेकर कई मुद्दे उठाए हैं। (आईएएनएस)

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Aarogya Setu a surveillance system outsourced to pvt operator: Rahul
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: aarogya setu, surveillance system, outsourced, pvt operator, rahul gandhi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved