मुंबई। मुंबई के आरे कॉलोनी में पेड़ काटने का मामला धीरे-धीरे गरमाता जा रहा है। बॉम्बे हाई कोर्ट द्वारा आरे कॉलोनी को जंगल घोषित करने की सभी याचिकाओं को खारिज करने के बाद से ही यहां पेड़ काटने का सिलसिला शुरू हो गया। हालांकि, कुछ देर में ही प्रदर्शनकारी भी वहां पहुंच गए और मेट्रो रेल साइट पर जमकर नारेबाजी की। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
आरे कॉलोनी की ओर जाने वाली सभी सड़कों पर पुलिस ने बैरिकेड लगा दी है। हालत यह है कि कई किलोमीटर पहले ही लोगों के अंदर घुसने पर रोक लगा दी गई है और धारा 144 लागू कर दी गई है। वहीं पुलिस से प्रदर्शनकारियों की झड़प के बाद कई लोग हिरासत में लिए गए हैं। इस बवाल के बीच 29 लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। वहीं, शिवसेना नेता प्रियंका चतुर्वेदी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। प्रियंका ने ट्वीट कर आरे जाने की बात कही थी।
पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए तत्काल सुनवाई से बॉम्बे हाई कोर्ट ने किया इनकार
बॉम्बे हाई कोर्ट ने आरे ऐक्टिविस्टों द्वारा पेड़ों की कटाई को रोकने के लिए दायर याचिका की तत्काल सुनवाई से इनकार कर दिया। जस्टिस एससी धर्माधिकार ने तत्काल सुनवाई की याचिका को खारिज करते हुए याचिकाकर्ताओं को बॉम्बे हाई कोर्ट के चीफ जस्टिस को अप्रोच करने को कहा।
कॉलोनी के तीन किलोमीटर तक के इलाके में किसी को पुलिस आने की इजाजत नहीं दे रही है। बताया जा रहा है कि 100 से ज्यादा लोगों को पुलिस ने हिरासत में लिया है। मीडिया को भी अंदर जाने की इजाजत नहीं दी जा रही है। अब इसको लेकर शिवसेना प्रमुख उद्धव ठाकरे
ने गहरी नाराजगी जताई है।
उद्धव ठाकरे बोले-सरकार बनी तो आरे में पेड़ों का खून करने वालों को सबक सिखाएंगे
बिहार महागठबंधन में सीट बंटवारे पर सहमति बनी: RJD 26 ,कांग्रेस 9 सीटों पर चुनाव लड़ेगी
'बहुत सकून मिला है', अंसारी की मौत के बाद पीड़िता का बयान
बिल गेट्स ने लिया मोदी का इंटरव्यू: PM बोले-भारत जैसे लोकतांत्रिक देश में डीपफेक एक बड़ी चिंता
Daily Horoscope