ऊना। हरोली विस क्षेत्र के हीरा गांव में बस की टक्कर से एक बाइक चालक घायल हो गया। उसकी टांग में फैक्चर हुआ है। घायल को 108 की मदद से ऊना अस्पताल में भर्ती करवाया गया। पुलिस ने भी मामले को लेकर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के मुताबिक सुनील कुमार निवासी खेला कल्मोट (27) बाईक पर हरोली की ओर जा रहा था। हीरा पहुंचने पर उसकी एक स्कूली बस से टक्कर हो गई। चिकित्सकों ने युवक की गंभीर हालत को देखते हुए प्राथमिक उपचार के बाद पीजीआई चंडीगढ़ रैफर कर दिया।
लोकसभा चुनाव 2024: राजस्थान में 1बजे तक 33.73% मतदान दर्ज,यहां देखे 12 सीटों में कितना मतदान हुआ
लोकसभा चुनाव 2024 : जिन 102 सीटों पर हो रही है वोटिंग, जाने कैसा रहा था 2019 में उनका नतीजा
लोकसभा चुनाव 2024 : गांधीनगर से नामांकन करने के बाद बोले अमित शाह, 'मैं बूथ कार्यकर्ता से संसद तक पहुंचा'
Daily Horoscope