• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

मोदी कैबिनेट में शामिल हुए ये 9 नए चेहरे, पढें-एक नजर में...

नई दिल्ली। मोदी कैबिनेट का विस्तार रविवार को हो गया है। कुल 13 मंत्रियों ने पद एवं गोपनीयता की शपथ ली। नए मंत्रिमंडल में चार राज्य मंत्रियों को पदोन्नत कर कैबिनेट मंत्री का दर्जा दिया गया और नौ नए चेहरों को राज्य मंत्री बनाया गया। ये चार मंत्री पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री धर्मेद्र प्रधान, विद्युत, कोयला, नवीन एवं नवीकरणीय ऊर्जा व खनन मंत्री पीयूष गोयल, वाणिज्य व उद्योग मंत्री निर्मला सीतारमण और अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी हैं। कैबिनेट में यूपी-बिहार के 2-2 और केरल, कर्नाटक, मध्य प्रदेश, राजस्थान से एक-एक नए मंत्री बनाए गए हैं। पूर्व राजनयिक हरदीप सिहं पुरी, गजेंद्र सिंह शेखावत (सांसद), पूर्व मुंबई पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह (सांसद), पूर्व नौकरशाह अल्फोंस कन्नान्थनाम और सासंदों अश्विनी चौबे, शिव प्रताप शुक्ला, वीरेंद्र कुमार, अनंत कुमार हेगड़े और राजकुमार सिंह को राज्य मंत्री बनाया गया है। इन सभी मंत्रियों को राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने राष्ट्रपति भवन में शपथ ग्रहण समारोह में पद की शपथ दिलाई। जानिए मोदी कैबिनेट के 9 नए मंत्रियों के बारे में
अश्विनी चौबे
बिहार के बक्सर से बीजेपी के सांसद हैं। ऊर्जा पर स्टैंडिंग कमिटी और संसदीय एस्टीमेट कमिटी के सदस्य। बिहार विधानसभा में लगातार 5 बार विधायक रहे। बिहार में 8 साल तक स्वास्थ्य, शहरी विकास और जनस्वास्थ्य, इंजिनियरिंग जैसे विभागों की जिम्मेदारी संभाली। पटना यूनिवर्सिटी में छात्र संघ के अध्यक्ष रहे चौबे, जेपी आंदोलन में भी सक्रिय रहे। मीसा कानून के तहत जेल भेजे गए। चौबे ने घर-घर में हो शौचालय का निर्माण, तभी होगा बिटिया का कन्यादान का नारा दिया था और 11,000 महादलित परिवारों में शौचालय का निर्माण कराया।
सत्यपाल सिंह
सत्यपाल सिंह जाट कम्युनिटी से आते हैं। संजीव बालियान के बाद वेस्ट यूपी में बीजेपी का प्रमुख चेहरा हैं। महाराष्ट्र कैडर में 1980 बैच के आईपीएस अफसर रहे। राजनीति में आने से पहले मुंबई पुलिस कमिश्नर थे। इस दौरान 1990 के दशक में मुबंई अंडरवर्ल्ड की कमर तोडऩे में अहम भूमिका निभाई थी। तब छोटा राजन, छोटा शकील और अरुण गवली गैंग का दबदबा था। 2014 लोकसभा इलेक्शन से पहले बीजेपी में शामिल हुए और बागपत से सांसद चुने गए।
अल्फोन्स कन्ननथानम
अल्फोन्स कन्ननथानम केरल में बीजेपी का चेहरा कहलाते हैं। 27 साल ढ्ढ्रस् रहे हैं। केरल के कोट्टायम में जब वे 1989 में कलेक्टर थे तो लिटरेसी बढ़ाने के लिए उन्होंने काम किया है। इस जिले को उन्हीं के चलते देश के पहले फुल लिटरेट जिले का दर्जा मिला था। दिल्ली में जब डीडीए कमिश्नर थे तो कई अवैध इमारतों के अतिक्रमण हटवाते थे, डिमोलिशन मैन कहलाते थे। 2006 में उन्होंने कोट्टायम की एक विधानसभा सीट से रुष्ठस्न के टिकट पर चुनाव लड़ा। लेकिन 2011 में तब उन्होंने सभी को चौंका दिया जब वे बीजेपी में शामिल हो गए।
अनंत कुमार हेगड़े
कर्नाटक के उत्तर कन्नड़ से 5 बार लोकसभा के लिए चुुने गए हैं। इस्लाम और टेररिज्म से जुड़े हुए बयानों से चर्चा में आ चुके हैं और मुस्लिम संगठनों के विरोध का भी सामना किया।
गजेंद्र सिंह शेखावत
राजस्थान बीजेपी का बड़ा चेहरा। नेशनल लेवल पर बीजेपी की फार्मर विंग के जनरल सेक्रेटरी रहे। सिम्पल लाइफ स्टाइल के लिए जाने जाते हैं। छात्र जीवन से राजनीति शुरू की। एबीवीपी और संघ से जुड़े रहे। जोधपुर से सांसद हैं।
हरदीप सिंह पुरी
पूर्व आईपीएस अफसर हैं। यूनाइटेड नेशंस सिक्युरिटी काउंसिल की काउंटर टेररिज्म कमेटी के चेयरमैन भी रह चुके हैं। 2009 से 2013 के बीच यूएन में इंडिया के पर्मानेंट रिप्रेजेंटेटिव भी रहे।
डॉ. वीरेंद्र कुमार

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-9 New faces included in Modi cabinet, know everything about them
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 9 new faces included, modi cabinet, know everything about them, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved