• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 2

क्रॉस वोटिंग: गुजरात कांग्रेस के 8 विधायक 6 साल के लिए बर्खास्त

अहमदाबाद। गुजरात राज्यसभा चुनाव के दौरान क्रॉस वोटिंग और पार्टी के खिलाफ जाना आठ कांग्रेसी विधायकों को काफी महंगा पड़ गया। कांग्रेस ने बुधवार को गुजरात के अपने आठ विधायकों को बर्खास्त कर दिया है। बर्खास्त किए गए कांग्रेस विधायकों में पूर्व मुख्यमंत्री शंकरसिंह वाघेला और उनके बेटे महेंद्र सिंह वाघेला भी शामिल हैं। शंकर सिंह वाघेला पहले ही पार्टी छोड़ चुके हैं। लेकिन विधायक होने के चलते असेंबली में वे तकनीकी तौर पर कांग्रेस सदस्य थे। कांग्रेस ने कहा है कि अभी छह और विधायकों पर गाज गिरेगी।

इन विधायकों को पार्टी से निकाला

शंकरसिंह वाघेला, उनके पुत्र महेंद्र सिंह, राघवजी पटेल, भोला गोहिल, धर्मेंद्र सिंह जाडेजा, सीके राउलजी, अमित चौधरी और करमसिंह पटेल।

अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं :गहलोत

कांग्रेस के गुजरात प्रभारी और राजस्थान के पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कहा कि आठ विधायकों को पार्टी से बर्खास्त किया जा चुका है। अभी छह और विधायकों पर कार्रवाई की जाएगी। गहलोत ने कहा कि इन सभी विधायकों ने राज्यसभा चुनाव में पार्टी व्हिप का पालन नहीं किया था। उन्होंने कहा अनुशासनहीनता को कांग्रेस में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। निष्कासित लोग पार्टी विरोधी गतिविधियों में शामिल थे।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-8 Gujarat Congress MLAs expelled from party for defying party whip
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: ashok gehlot, gujarat rajya sabha elections, gujarat congress spokesman, manish doshi, 8 congress mlas, 8 mlas dismissed, shankarsinh vaghela, his son mahendrasinh, raghavji patel, bhola gohil, dharmendra jadeja, p k raulji, amit chaudhary, karan patel, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved