• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

अंतरराष्ट्रीय महिला दिवसः 21 महिलाओं को किया सम्मानित

21 women honored in Bikaner on International Womens Day - Bikaner News in Hindi

बीकानेर। कल्याण फाउंडेशन की ओर से अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में नरेन्द्र सिंह ऑडिटोरियम में महिला सम्मान समारोह व पुस्तक विमोचन कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि भारत स्काउट एंड गाइड की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ विमला मेघवाल, बीकानेर पंचायत समिति प्रधान राधा देवी, विशिष्ट अतिथि शोभा सारस्वत तथा अध्यक्षता डॉ चंचला पाठक थे।

इस अवसर पर डॉ विमला मेघवाल ने कहा कि महिला सशक्तीकरण का सबसे अहम आयाम महिला शिक्षा है। महिला शिक्षित होगी, तभी समाज और राष्ट्र का विकास हो सकेगा। राधा देवी सियाग ने कहा कि वर्तमान में हर क्षेत्र में महिलाएं स्वयं को स्थापित कर रही हैं। डॉ चंचला पाठक ने कहा कि समय के साथ लोगों की मानसिकता में बदलाव नहीं आ पाया है। सही अर्थों में महिला सशक्तीकरण तभी हो सकेगा जब लोगों की सोच भी आधुनिक हो।

कार्यक्रम की आयोजक कामिनी भोजक ने बताया कि कार्यक्रम में शिक्षा, साहित्य, राजनीति, खेलकूद, चिकित्सा, समाज सेवा सहित विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाली 21 महिलाओं को सम्मानित किया गया। सम्मानित महिलाओं को माला, श्रीफल, चूनरी, स्मृति चिह्न से स्वागत कर पुस्तक भेंट की गई।

सम्मानित होने वाली महिलाओं में डॉ विमला मेघवाल, डॉ बेला भनोत, डॉ अल्का डॉली पाठक, मधु खत्री, डॉ मीना आसोपा, सरोज मरोठी, मोनिका गौड़, सुमन जैन, सुनीता गौड़, संगीता माहेश्वरी, डॉ मेघना शर्मा, डॉ विनिता चौधरी, मुस्कान वत्सस, डॉ रूचि सक्सेना, प्रमिला गौतम आदि शामिल हैं।

[ अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे]

यह भी पढ़े

Web Title-21 women honored in Bikaner on International Womens Day
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 21 women, honored, bikaner, international womens day , , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, bikaner news, bikaner news in hindi, real time bikaner city news, real time news, bikaner news khas khabar, bikaner news in hindi
Khaskhabar Rajasthan Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

राजस्थान से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved