• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

ट्रक और ट्रॉली की टक्कर में 2 की मौत

2 killed in truck and trolley collision in muradabad - Muradabad News in Hindi

मुरादाबाद। उत्तर प्रदेश में मुरादाबाद के मैनाठेर थाना क्षेत्र में गुरुवार को रतपुरा से पाकबड़ा जा रही ईंटों से भरी ट्रॉली में पीछे से आ रहे एक ट्रक ने जबरदस्त टक्कर मार दी। ट्रॉली सामने खड़े दूसरे ट्रक में घुस गई, जिससे ट्रॉली पर सवार दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई और दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।घायलों को सरकारी अस्पताल में भेजा गया है, जहां एक घायल युवक की हालत नाजुक बनी हुई है।

जानकारी मिली है कि ट्रॉली पर पांच लोग सवार थे, जिनमें से दो की मौके पर ही मौत हो गई और दो गंभीर रूप से घायल हो गए।

इस हादसे में ट्रॉली पर बैठे एक युवक सलमान बाल-बाल बच गया, उसे मामूली चोट आई है। उसे उपचार के बाद घर भेज दिया गया। वहीं इस हादसे में युवक शाहीद पुत्र उस्मान व शाकिर पुत्र गुलाम सामी निवासी रतपुरा की मौके पर ही मौत हो गई।

घायलों में रतपुरा निवासी प्रीतम सिंह के साथ ट्रॉली चालक राहिल गंभीर रूप से घायल है। दोनों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है, जहां उनकी हालत नाजुक बनी हुई है।

आईएएनएस

अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-2 killed in truck and trolley collision in muradabad
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 2 killed, truck and trolley collision, muradabad, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, muradabad news, muradabad news in hindi, real time muradabad city news, real time news, muradabad news khas khabar, muradabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:
स्थानीय ख़बरें

उत्तर प्रदेश से

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved