• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की अंतिम तिथि 15, अब तक 5,700 ने किया अप्लाई

15,700 nominations received for Padma awards 2018 - India News in Hindi

नई दिल्ली। वर्ष 2018 के पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन की प्रक्रिया जारी है। पद्म पुरस्कार, 2018 के लिए नामांकन स्वीकार करने की अंतिम तिथि 15 सितंबर है। वर्ष 2018 के पुरस्कारों 2018 के लिए अब तक 15,706 लोग अप्लाई कर चुके हैं। आपको बता दें पिछले साल नॉमिनेशन के लिए 18,768 लोगों ने अप्लाई किया था। मोदी सरकार चाहती है कि वर्ष 2018 के पद्म पुरस्कार ऐसी शख्सियतों को दिए जाएं जिनके बेहतरीन काम और कामयाबियां आमतौर पर समाज के सामने नहीं आ पाती है। 15 सितंबर के बाद नहीं कर पाएंगे अप्लाई
पद्म पुरस्कारों के लिए नामांकन/ सिफारिश गृह मंत्रालय द्वारा तैयार पद्म पोर्टल पर ऑनलाइन ही स्वीकार किए जा रहे हैं। यह पोर्टल www.padmaawards.gov.in पर उपलब्ध है। ऑनलाइन पोर्टल पर बड़ी संख्या में लोग नामांकन प्रक्रिया में शामिल हो रहे हैं जो 15 सितंबर, 2017 की आधी रात को बंद होगी। 15 सितंबर, 2017 के बाद प्राप्त नामांकन पर विचार नहीं किया जाएगा।
आपको बता दें कि अलग-अलग क्षेत्र में शानदार काम करने वालों को पद्म अवॉर्ड्स दिए जाते हैं। पद्म पुरस्कारों के लिए राज्य और केंद्र शासित प्रदेशों की सरकारें, मंत्रालय, भारत सरकार के विभाग और सांसद भी रिकमंडेशंस भेज सकते हैं। नॉमिनेशंस को पद्म अवॉर्ड कमेटी के सामने रखा जाता है। यह कमेटी हर साल पीएम बनाते हैं। पद्म अवॉर्ड्स की घोषणा हर साल गणतंत्र दिवस की पूर्व संध्या पर की जाती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य - शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-15,700 nominations received for Padma awards 2018
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: 15, 700 nominations received, padma awards 2018, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2025 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved