नई दिल्ली। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नवनिर्वाचित 303 सदस्यों में से पार्टी अध्यक्ष अमित शाह को मिलाकर 131 सदस्य ऐसे हैं जो पहली बार लोकसभा चुनाव जीत कर सांसद बने हैं।
इस सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री रविशंकर प्रसाद के साथ-साथ फिल्म जगत से लेकर खेल जगत तक के सितारे शामिल है। इनमें सनी देओल, रवि किशन, गौतम गंभीर और हंस राज हंस शामिल हैं।
प्रताप सिंह सारंगी (बालासोर), तेजस्वी सूर्या (दक्षिण बैंगलुरु), राजदीप रॉय, ज्योतिर्मय सिंह महतो (पुरुलिया) आदि सूची में कई ऐसे हैं जो साधारण पृष्ठभूमि से उभरे हैं और उन्होंने चुनाव में अप्रत्याशित जीत हासिल की है। ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे
बालक नाथ (अलवर) और जय सिद्धेश्वर शिवाचार्य स्वामी (सोलापुर) जैसे कुछ संत भी संसद के निचले सदन में अपना स्थान बनाने में कामयाब हुए है।
अपनी कट्टर हिंदुत्ववादी छवि के लिए चर्चित और 2008 के मालेगांव बम विस्फोट मामले में एक अभियुक्त विवादास्पद प्रज्ञा ठाकुर भी सांसद चुनी गईं हैं।
उत्तर प्रदेश से पहली बार निर्वाचित सांसदों की संख्या सबसे ज्यादा (20) है। राज्य की 80 सीटों में से 62 सीटें भाजपा ने जीती हैं।
भोजपुरी फिल्म स्टार रवि किशन गोरखपुर से जीते। इससे पहले यहां से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ चुनाव लड़ते और जीतते रहे थे।
रवि किशन ने समाजवादी पार्टी (सपा)- बहुजन समाजवादी पार्टी (बसपा) के गठबंधन उम्मीदवार राम भुवाल निषाद के खिलाफ तीन लाख से अधिक मतों के अंतर से जीत दर्ज की।
योगी सरकार में मंत्री रहीं रीता बहुगुणा जोशी ने इलाहाबाद से जीत हासिल की और लोकसभा में पहली बार प्रवेश किया।
पूर्व केंद्रीय मंत्री और भाजपा के पूर्व मंत्री कलराज मिश्र द्वारा प्रतिनिधित्व की गई सीट देवरिया से पूर्व राज्य इकाई अध्यक्ष रमापति राम त्रिपाठी जीते हैं।
अपनी पहली लोकसभा जीत दर्ज करने वालों में उत्तर प्रदेश के मंत्री स्वामी प्रसाद मौर्य की बेटी संघमित्रा मौर्य (बदायूं), जय प्रकाश (हरदोई), राजवीर दिलेर (हाथरस), जाने माने उद्योगपति अनुराग शर्मा (झांसी), अरुण कुमार सागर और प्रदीप कुमार शामिल हैं।
उत्तर प्रदेश के बाद पहली बार लोकसभा सदस्य बनने वालों की अधिकतम संख्या पश्चिम बंगाल से है, जहां भाजपा और सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस के बीच जमकर टक्कर हुई।
बाबुल सुप्रियो, एस.एस. अहलूवालिया और सौमित्र खान को छोडक़र बाकी 15 पहली बार सांसद बने हैं। भाजपा ने पहली बार राज्य की कुल 42 में से 18 सीटें जीतीं।
मध्य प्रदेश में भाजपा ने 29 में से 28 सीटें जीतीं। 28 विजेताओं में से के.पी. यादव सहित 12 पहली बार जीते हैं। यादव ने गुना से कांग्रेस के ज्योतिरादित्य सिंधिया को हराया।
मप्र से ढाल सिंह बिसेन, दुर्गा दास उइके, संध्या राय, महेंद्र सिंह सोलंकी, विवेक नारायण शेलवल्कर, हिमाद्री सिंह अन्य प्रमुख चेहरे हैं, जो अपनी सीटों पर जीत दर्ज कर पहली बार लोकसभा पहुंचे हैं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा प्रमुख अमित शाह के गृह राज्य गुजरात में कुल 26 निर्वाचित सांसदों में से 10 पहली बार लोकसभा जाएंगे।
राज्य से पहली बार लोकसभा जाने वालों में हंसमुख भाई पटेल, मितेश भाई पटेल, परबत भाई पटेल, गीता बेन राठवा, शारदा बेन पटेल, रतन सिंह राठौर, देबी भारत सिंह, रमेश भाई धाधुक और मुंजापारा महेंद्र शामिल हैं।
छत्तीसगढ़, कर्नाटक और महाराष्ट्र, तीनों राज्यों में नौ सांसद पहली बार चुने गए हैं।
छत्तीसगढ़ में भाजपा ने अपने सभी मौजूदा सांसदों को टिकट देने से इनकार कर दिया था। 11 सीटों में से भाजपा ने नौ पर जीत दर्ज की।
सभी नौ पहली बार लोकसभा जाएंगे, जिनमें अरुण साओ, विजय बघेल, मोहन मंडावी, चुन्नी लाल साहू, गुहाराम अजगले, सुनील कुमार सोनी, संतोष पांडे और रेणुका सिंह शामिल हैं।
पहले बार जीतने वालों में एक प्रमुख नाम सिद्धेश्वर शिवाचार्य स्वामी का है, जिन्होंने महाराष्ट्र के सोलापुर में कांग्रेस के सुशील कुमार शिंदे को हराया।
महाराष्ट्र में सुजय राधाकृष्ण, सुनील मेंढे, भारती प्रवीण पवार, अनमेश पाटिल, सुधाकर तुकाराम, रंजीत सिंह निंबालकर, मनोज कोटक और प्रताप राव चिखलिकर अन्य लोगों में शामिल हैं जिन्होंने अपनी पहली लोकसभा जीत दर्ज की।
कर्नाटक से पहली बार चुनाव जीतने वालों में तेजस्वी सूर्या, वाई. देवेन्द्रप्पा, वी. श्रीनिवास प्रसाद, बी. एन. बचे गौड़ा, अन्ना साहेब जोले, ए. नारायणस्वामी, एस. मुनीस्वामी और राजा अमरेश्वर नाइक शामिल हैं।
असम ने पहली बार भाजपा के सात और ओडिशा ने छह सांसद सदन में भेजे हैं।
(आईएएनएस)
8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर
RAS भर्ती 2024 का अंतिम परिणाम जारी, 1096 पदों पर उम्मीदवारों का चयन
कब होगा समाप्त मेष, कुंभ और मीन राशि पर शनि की साढ़ेसाती का प्रभाव , जानिए पूरा समय और ज्योतिषीय विश्लेषण
बॉक्स ऑफिस पर भूत-बंगला का जादू, कर डाला 21 करोड़ रुपए का कलेक्शन
आईएनसीए अवॉर्ड्स में चमकीं सरगुन मेहता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी
बिहार या यूपी, किसकी होगी जीत : रिलीज हुआ रानी चटर्जी और संजना पांडेय की 'यूपी वाली, बिहार वाली' का ट्रेलर
गर्मी में क्यों तेजी से बढ़ता है पित्त दोष? जानें कारण से लेकर आयुर्वेदिक उपाय
हीरो से जीरो बने रिंकू सिंह, आईपीएल 2026 में लगातार असफलता ने बढ़ाई केकेआर की परेशानी
1993 में आई इस फिल्म में ‘खलनायिका’ बनी थी 'आशिकी' गर्ल, सुर्खियों में था यह सीन
इन 5 राशियों से झूठ छिपाना नामुमकिन, पल भर में पढ़ लेते हैं ये लोग आपकी नीयत को
‘एक्वा योग’ से बेहतर होगी सेहत, शारीरिक समस्याओं की छुट्टी तो मिलेगी मानसिक शांति
फंस गए प्रजापति पांडे, सामने आई 'पति पत्नी और वो 2' की रिलीज डेट
यूपी में हवलदार प्रशिक्षक के पदों पर निकली भर्ती, रजिस्ट्रेशन 19 जून से होंगे शुरू
प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती
फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'
अमावस्या पर तुला राशि को होगा बड़ा लाभ, कर्क राशि में नन्हें मेहमान के आगमन के संकेत
'आखिर कब तक इंतजार', महिला आरक्षण कानून के पास न होने से निराश खुशबू पाटनी
राशिफल 18 अप्रैल 2026: अश्विनी नक्षत्र और प्रीति योग के शुभ संयोग में मिथुन और कुंभ समेत इन राशियों को मिलेगा लाभ
कोलकाता सिंडिकेट केस: ईडी ने कारोबारी जॉय कामदार को पकड़ा, पुलिस अधिकारी के घर भी रेड

हिमाचल में वेतन कटौती लागू : मुख्य सचिव और डीजीपी समेत अधिकारियों पर भी असर

तमिलनाडु : पटाखा फैक्ट्री में धमाका, 18 की मौत, कई घायल, सीएम ने दुख जताया
राशिफल 19 अप्रैल 2026 : आयुष्मान योग में चमकेगी कुंभ और वृषभ राशि की किस्मत, जानें रविवार का भविष्यफल
8 घंटे की शिफ्ट पर छिड़ी जंग : दीपिका पादुकोण और रणवीर सिंह के काम करने के तरीके में बड़ा अंतर
'आखिर कब तक इंतजार', महिला आरक्षण कानून के पास न होने से निराश खुशबू पाटनी
मां बनने के बाद बढ़ते वजन पर ट्रोल करने वालों को भड़कीं पत्रलेखा, कहा- अभी-अभी बच्चे को जन्म दिया है
आईएनसीए अवॉर्ड्स में चमकीं सरगुन मेहता, सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का पुरस्कार मिलने पर जताई खुशी
फर्श से अर्श तक अरशद वारसी: अनाथ हुए लेकिन नहीं हारी हिम्मत, आज हैं बॉलीवुड के 'कॉमेडी किंग'
भक्ति में लीन दिखीं शिल्पा शेट्टी, त्रिपुरा सुंदरी शक्तिपीठ मंदिर में की पूजा-अर्चना
नीना गुप्ता ने गजराज राव संग तस्वीर साझा कर जाहिर की दिल की बात, बोलीं- 'फिर साथ काम करने का इंतजार'
'भूत बंगला' पब्लिक रिव्यू: किसी ने बताया टाइम पास तो किसी को याद आई भूल भुलैया
अगले साल रिलीज होगी 'लव एंड वॉर', भंसाली की प्रेम कहानी में दिखेंगे रणबीर, आलिया और विक्की कौशल
काला नमक: मात्रा कम लेकिन फर्क बड़ा, संतुलन बनाने में भी मददगार
क्यों बार-बार होती है मीठा खाने की क्रेविंग? शरीर की कमजोरी का है संकेत
पढ़ाई के नाम पर थका-थका और चिड़चिड़ा महसूस करता है बच्चा, ये हो सकते हैं कारण
घुटनों में दर्द और आती हुई आवाज गंभीर बीमारी की संकेत, इस तरह रखें ख्याल
सिर्फ अनार ही नहीं, इसका छिलका भी है औषधीय गुणों से भरपूर, अतिसार से लेकर कब्ज में मिलेगी राहत
मानसिक रूप से स्वस्थ व्यक्ति की होती है ये पहचान, ऐसे जानें आप कितने हैं मेंटली फिट?
गर्भावस्था में अपच और भूख न लगने से परेशान? अपनाएं ये आसान घरेलू उपाय
एकाग्रता बढ़ाने और तनाव घटाने के लिए रामबाण है शांभवी मुद्रा
मजबूत रीढ़ के लिए अपनी दिनचर्या में शामिल करें पूर्ण भुजंगासन
हरी सब्जियों के शौकीन लोग पहले जान लें खाने का सही तरीका, आयुर्वेद में बताए गए हैं नियम
डेस्क जॉब में घंटों कुर्सी पर बैठकर हो रहा कमर दर्द? पश्चिमोत्तानासन से दें अपनी बैक को नया जीवन
गर्भावस्था में कब्ज से परेशान? जानिए इसके पीछे का कारण और आसान उपाय
जोड़ों में दर्द से हैं परेशान तो लहसुन, अदरक और नींबू से बनाएं नेचुरल डिटॉक्स ड्रिंक
शरीर से पूरी गंदगी निकाल देंगे ये छह स्टेप्स, आयुर्वेद से जानें फुल बॉडी डिटॉक्स का तरीका
सेहत का खजाना है गर्मियों में आने वाला तरबूज, पोटैशियम और एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर
हर महिला के आहार में जरूर होनी चाहिए ये सात चीजें, सेहत में आएगा बड़ा बदलाव
जानें कब, कैसे और किन लोगों को नहीं करना चाहिए पनीर का सेवन
कॉर्टिसोल से प्रभावित होता है तन और मन, जानें कैसे प्राकृतिक तरीके से कम होगा तनाव हार्मोन
तन-मन के लिए क्यों जरूरी है योगासन? आयुष मंत्रालय से जानें
30 के बाद शरीर देता है संकेत, इन बीमारियों को समय रहते पहचानना है बेहद जरूरी
आंवला से पपीता तक, लिवर के लिए 'सुरक्षा कवच' हैं ये फल, रोजाना सेवन से मिलेंगे कई फायदे
मीठी तुलसी: सिर्फ नाम ही नहीं, गुणों में भी मीठा है यह पौधा, गर्मियों में देगा अनगित फायदे
गर्मियों में नाक की नमी कम होने से बढ़ता है नोज ब्लीडिंग का खतरा, ये करें उपाय
पाचन सुधारे और तनाव भगाए, जानुशीर्षासन को अपने रूटीन में करें शामिल
शुरुआती लोगों के लिए बेहतर हैं ये तीन आसन, ऐसे शुरू करें योग की यात्रा
बालों को झड़ने से रोकना है तो इन बातों को ध्यान में रखकर करें शैंपू का चुनाव, खुजली-ड्रैंडफ से मिलेगा छुटकारा
ज्यादा पसीना आना है हाइपरहाइड्रोसिस का संकेत, जानिए कब सतर्क होना जरूरी है?
‘एक्वा योग’ से बेहतर होगी सेहत, शारीरिक समस्याओं की छुट्टी तो मिलेगी मानसिक शांति
गर्मी में क्यों तेजी से बढ़ता है पित्त दोष? जानें कारण से लेकर आयुर्वेदिक उपाय
प्याज और आंवला रस का मिश्रण बालों के लिए उपयोगी, गर्मियों में बालों को मिलेगी नई मजबूती
देखें आज 19/04/2026 का राशिफल
Romantic things you should do during your honeymoon
Rishabh Pant to donate match fee towards rescue operations in Uttarakhand
Telegram becomes most downloaded app on Google Play Store
WhatsApp working on new mention badge features for group chatsDaily Horoscope