कर्क: यात्रा का विचार त्याग दें अन्यथा अशुभ परिणाम आएंगे। आज किसी ना
किसी कारण से आपकी लोकप्रियता बढ़ेगी और आपकी नीतियों की प्रशंसा होगी।
संतान के लिए आज का दिन बहुत ठीक है परंतु उन्हें पर-प्रपंच में नहीं पडऩा
चाहिए। उनके मन में तरह-तरह के शक रहेंगे। व्यवसाय में नए-नए लोग नया-नया
प्रस्ताव रखेंगे। आप उनके प्रति सकारात्मक रुख अपनाएंगे। आर्थिक दृष्टि से
जो चल रहा है उसे ऐसे ही चलने दें, कोई नई जोखिम मोल नहीं लें। साझा भाव से
काम-काज करेंगे तो लाभ में रहेंगे। घर में अच्छा वातावरण रहेगा और आपका
मान-सम्मान बढ़ेगा।
सिंह: आज प्रात: से ही दिन अच्छा जाएगा और काम-काज
के नए-नए रास्ते निकल आएंगे। किसी महत्वपूर्ण काम को आज नहीं करें।
अमावस्या को टाल देना अच्छा ही रहेगा। घर-परिवार के साथ मिलजुल काम करने
में ही भलाई है। संदेह के बादल बने रहेंगे परंतु आप चिंता नहीं करें।
भागीदारी के मामलों में आप अच्छी स्थिति में रहेंगे। यदि जीवनसाथी के नाम
से कोई काम कर रहे हैं या कोई बेनामी कार्य कर रहे हैं तो आपको निश्चित लाभ
होगा। दोपहर में किसी बात को लेकर मन में थोड़ा क्रोध आएगा परंतु संभवत:
आप नियंत्रण रखेंगे और बात बिगडऩे नहीं देंगे। किसी दावत में भाग लेने का
मौका मिल सकता है।
कन्या: आज प्रात: से ही मन में अज्ञात सा तनाव रहेगा।
किसी काम में आपकी भारी आलोचना हो सकती है। आप छिपकर कोई काम ना करें
अन्यथा परेशानी का कारण बन सकता है। दोपहर बाद कोई महत्वपूर्ण निर्णय कर
सकते हैं, जिसमें थोड़ा बहुत साहस दिखाना पड़ेगा, आगे चलकर उससे लाभ होगा।
किसी मामले में आपके पक्ष में राय बनेगी जिसके कारण आपकी एक समस्या हल होने
में मदद मिलेगी। कारोबारी यात्रा दोपहर तक ही पूरी कर लें, बाद में अशुभ
रहेगी और नुकसान हो सकता है। निजी संबंधों में बहुत ही सावधानी बरतें।
स्वाभिमान के प्रश्न पर मन में कुछ कड़वाहट रह सकती है।
First Phase Election 2024 : पहले चरण में 60 प्रतिशत से ज्यादा मतदान, यहां देखें कहा कितना मतदान
Election 2024 : सबसे ज्यादा पश्चिम बंगाल और सबसे कम बिहार में मतदान
पहले चरण के बाद भाजपा का दावा : देश में पीएम मोदी की लहर, बढ़ेगा भाजपा की जीत का अंतर
Daily Horoscope