• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
2 of 4

आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें... आज का दिन आपके लिए रहेगा ऐसा, यहां देखें...

कर्क: प्रात: से ही मन में बड़ा उत्साह रहेगा। लोगों से मिलना-जुलना होगा और उसके अच्छे परिणाम आएंगे। व्यावसायिक वार्ताओं में सफलता मिल सकती है। नए काम के लिए कोई प्रस्ताव आये तो निश्चिंत होकर स्वीकार कर लें। आपकी हर शर्त मंजूर हो सकती है। कोई अचानक लाभ प्राप्ति हो सकती है या लाभ की मात्रा बढ़ सकती है। आपके काम की गुणवत्ता भी आपकी मददगार है इसलिए इस परिस्थिति का लाभ आपको मिल सकता है। व्यावसायिक निर्णय लेने में आप स्वयं ही सक्षम हैं और हानि-लाभ की गणना स्वयं ही कर सकते हैं परन्तु अन्तिम स्वीकृति से पहले आप अन्य लोगों से सलाह-मशविरा ले सकते हैं। यदि आप अविवाहित हैं तो सगाई-संबंध की बात चल सकती है। यदि विवाहित हैं तो जीवनसाथी के काम में लाभ होगा।

सिंह: अपने शहर से बाहर के व्यवसाय पर ध्यान केन्द्रित कर सकते हैं। कामकाज के विस्तार की योजनाएं रंग लाएंगी, उसके लिए आपको आवश्यक सहयोगी मिल भी जाएंगे। आप टिक कर काम करने की खूब कोशिश करेंगे परन्तु भागदौड़ और यात्राएं करनी ही पड़ेंगी। नौकरी करते हैं तो बॉस बहुत प्रसन्न रहेंगे। आपका काम अलग से ही दिखेगा। नए लोगों से मिलना-जुलना लाभकारी हो सकता है। आपका जनसम्पर्क आज तेजी से बढ़ेगा और उसका असर शाम तक देखने को मिल जाएगा। आज रात्रि में टेलीफोन वार्ताएं लाभ दे सकती हैं। आज के संकल्प कल लाभ दे सकते हैं। यात्रा के लिए अच्छा दिन है, आज निजी यात्राओं को व्यावसायिक यात्रा में बदल कर सफल बना सकते हैं। कुटुम्ब के मामलों में समय थोड़ा अनुकूल नहीं है, अपनी स्थिति सुधारे के लिए आपको अपना पक्ष प्रस्तुत करना ही पड़ेगा।

कन्या: आज का दिन भाग्यशाली रहेगा। व्यवसाय के मामलों में तेजी आएगी और आपको जिम्मेदारी निभानी पड़ सकती है। बॉस की तरफ से पूरा सहयोग मिलेगा परन्तु काम को समय पर कर पाने में दिक्कत आएगी। कार्य विस्तार योजना में एक कदम आगे बढ़ाएंगे। कोई नया व्यक्ति आपका मददगार हो सकता है। किसी नए काम में हाथ डालने से पहले काफी चिंतन करें। आपका मनोबल ऊंचा बना रहेगा, जिसके कारण आप ऐसा कर पाएंगे। भागीदारी के मामले में थोड़ा सा तनाव रहेगा और कोई न कोई उलझन बनी रहेगी। जितने लाभ की कामना कर रहे हैं, उतना नहीं होगा। स्थानीय भागदौड़ काफी रहेगी, जिसके कारण आपको लाभ होगा। बढ़ते हुए जनसम्पर्क का पूरा लाभ मिलेगा। यंत्रों की खरीद पर खर्चा करेंगे।


यह भी पढ़े

Web Title-Horoscope Today, 15 july 2020 Check astrological
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: horoscope, 15 july 2020, rashifal, astrological signs, aries, taurus, gemini, cancer, leo, virgo, libra, scorpio, sagittarius, capricorn, aquarius, pisces , hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

Copyright © 2024 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved