कर्क:
आज समय महत्वपूर्ण है। एक अच्छा निर्णय ले सकते हैं। जीवनसाथी के साथ थोड़े तनाव के
क्षण हो सकते हैं, आप विशेष प्रयास करके नरमी में ला सकते हैं। भाग-दौड़ काफी रहेगी।
व्यवसाय करते हैं तो यात्रा लाभदायक होगी। वाहन सावधानी से चलाएं, वाहन खर्चा मांग
सकता है। भाग्य आज साथ देगा, कोई बिगड़ा हुआ काम बन सकता है। किसी धार्मिक या साहित्य
की गतिविधियों में भाग लेने का अवसर मिलेगा। किसी महत्वपूर्ण व्यक्ति या विद्वान की
संगत का लाभ मिलेगा। शत्रु कोई ना कोई गति करते ही रहेंगे, आप पर असर नहीं होगा। घर-परिवार
की कलह से अपने को दूर रखें। रक्त विकार या वायु विकार से परेशान रहेंगे।
सिंह:
समय सुधार पर है परंतु महत्वपूर्ण निर्णय आज नहीं लें। यात्रा कर सकते हैं परंतु परेशानी
भरी रहेगी, पूर्व दिशा में यात्रा नहीं करें। व्यवसाय के मामले में पारदर्शिता रखनी
होगी। जिनसे उम्मीद लगाए बैठे हैं, वे निराश करेंगे। भागीदारी के मामले सफल रहेंगे,
लाभ बढ़ेगा, कोई नया काम हाथ में आ सकता है। कोई छोटा काम हाथ से निकल सकता है। साझा
भाव से काम करने से लाभ होगा, किसी नए व्यक्ति को जोडऩे जैसी बातें हो सकती हैं। किसी
सरकारी कार्यालय में आवेदन करना हो या टेण्डर हो, आज का दिन टाल दें, दिन आज कुछ कमजोर
है। प्रेम संंबंध में गति आएगी। आपको अधिक सम्मान मिलेगा।
कन्या:
दिन बहुत शुभ है फिर भी किसी महत्वपूर्ण निर्णय को आगे के लिए टाल दें। घर-परिवार के
विवाद में या किसी पर-प्रपंच में नहीं पडऩा चाहिए। काम-काज के विस्तार में किसी पुराने
काम को नहीं भूल जाएं, पुराने काम से अभी लाभ होना बाकी है। यदि व्यवसाय करते हैं तो
आर्थिक निर्णय सोच-समझकर लें। आज बाहर से मदद मिल सकती है। खर्चा अचानक बढ़ेगा और आपको
धन-प्रबंध में ध्यान देना होगा। निजी रिश्तों में या दांपत्य जीवन में मिठास आएगी।
सहयोगियों के साथ काम करते समय कोई छोटी सी परेशानी हो सकती है।