• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने के लिए पहुंचे हुमायूं कबीर, सुरक्षा के लिए बंगाल पुलिस का धन्यवाद किया

Humayun Kabir arrives in Murshidabad to lay the foundation stone for the Babri Masjid, thanks Bengal Police for security. - Murshidabad News in Hindi

मुर्शिदाबाद । तृणमूल कांग्रेस के पूर्व नेता और विधायक हुमायूं कबीर शनिवार को पश्चिम बंगाल के मुर्शिदाबाद में 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखने पर अडिग हैं। उन्होंने बताया कि दोपहर 12 बजे के बाद 'बाबरी मस्जिद' की नींव रखी जाएगी। हुमायूं कबीर मुर्शिदाबाद के बेलडांगा पहुंच चुके हैं। जायजा लेने के दौरान सस्पेंड टीएमसी विधायक हुमायूं कबीर ने कहा, "दोपहर 12 बजे के बाद कुरान पढ़ी जाएगी और उसके बाद नींव रखी जाएगी।" हुमायूं कबीर ने कहा कि पश्चिम बंगाल पुलिस का समर्थन मिल रहा है। मेरी सुरक्षा की जा रही है। इसके लिए धन्यवाद देता हूं। मैं पूरी मुस्लिम कम्युनिटी को दिल से सलाम और मुबारकबाद देता हूं।
इसके बाद मंच से हुमायूं कबीर ने कहा, "2024 में मैंने घोषणा की थी कि मैं जल्द ही मुर्शिदाबाद के बेलडांगा में बाबरी मस्जिद का उद्घाटन करूंगा। आज 6 दिसंबर को मुर्शिदाबाद में बाबरी मस्जिद की नींव रखने के लिए यहां आए हैं।"
इसके अलावा बाबरी मस्जिद के निर्माण के लिए मालदा समेत कई जिलों से कंस्ट्रक्शन का सामान ले जाने वाले ट्रैक्टर मुर्शिदाबाद के बेलडांगा पहुंच रहे हैं। बंगाल के अलग-अलग हिस्सों से कुछ मुस्लिम लोग अपने सिर पर ईंट रखकर मुर्शिदाबाद पहुंचे हैं। एक व्यक्ति ने कहा कि हमारी मस्जिद बनेगी।
तृणमूल कांग्रेस ने गुरुवार को हुमायूं कबीर को पार्टी से सस्पेंड करने की घोषणा कर दी। तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने कबीर को कथित पार्टी विरोधी गतिविधियों और नेतृत्व को शर्मिंदा करने वाली सार्वजनिक टिप्पणियां करने के लिए कई बार चेतावनी दी थी।
पश्चिम बंगाल सरकार में मंत्री फिरहाद हकीम ने कहा कि पार्टी ने उनके हाल के कामों के कारण यह फैसला किया। तृणमूल कांग्रेस से निलंबन के बाद हुमायूं कबीर ने अपनी अलग पार्टी बनाने की भी घोषणा की है।
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Humayun Kabir arrives in Murshidabad to lay the foundation stone for the Babri Masjid, thanks Bengal Police for security.
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: bengal police, murshidabad, humayun kabir, babri masjid, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, murshidabad news, murshidabad news in hindi, real time murshidabad city news, real time news, murshidabad news khas khabar, murshidabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved