• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

रानीनगर में फर्जी आधार कार्ड रैकेट का भंडाफोड़ : तीन गिरफ्तार, सीमावर्ती सुरक्षा पर फिर सवाल

Fake Aadhar card racket busted in Raninagar: Three arrested, questions raised again on border security - Murshidabad News in Hindi

मुर्शिदाबाद। रानीनगर थाना अंतर्गत कटलामार इलाके में फर्जी आधार कार्ड तैयार करने के आरोप में रानीनगर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस रैकेट का पर्दाफाश रविवार देर रात तब हुआ जब पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर छापेमारी की। गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान अबू सुफिया, रफीकुल इस्लाम और मोहम्मद जलाल उद्दीन के रूप में हुई है। पुलिस ने उन्हें जिला अदालत में पेश करते हुए हिरासत में लेने की मांग की है। रानीनगर का इलाका अंतरराष्ट्रीय सीमा से सटा हुआ है, और कई बार ऐसी खबरें आती रही हैं कि बांग्लादेशी नागरिक भारतीय दस्तावेजों का उपयोग कर यहां अवैध रूप से रह रहे हैं। इस पृष्ठभूमि में फर्जी आधार कार्ड बनाए जाने की घटना सुरक्षा एजेंसियों के लिए गंभीर चिंता का विषय है। पुलिस सूत्रों के मुताबिक, प्रारंभिक जांच में यह बात सामने आई है कि आरोपियों के पास से कई अधूरे और तैयार आधार कार्ड मिले हैं, जिनमें कुछ पर भारतीय नागरिकों की पहचान और तस्वीरें नहीं मेल खा रही थीं। इससे अंदेशा जताया जा रहा है कि ये कार्ड सीमापार से आए लोगों को अवैध रूप से भारतीय नागरिक बनाने के लिए तैयार किए जा रहे थे।
पुलिस जांच के मुख्य बिंदु
डोमकल एसडीपीओ शुभम बजाज ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि "हमारी टीम ने तकनीकी विश्लेषण और खुफिया इनपुट के आधार पर इस गिरोह का पता लगाया। इस बात की जांच की जा रही है कि ये आरोपी किस नेटवर्क से जुड़े हैं और इनका संपर्क किन-किन लोगों से है। फर्जी दस्तावेजों की मदद से पहचान बदलना देश की सुरक्षा से सीधा खिलवाड़ है।"
उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह की घटनाएं न सिर्फ राष्ट्रीय सुरक्षा के लिए खतरा हैं बल्कि इससे जनगणना, वोटर लिस्ट और सामाजिक कल्याण योजनाओं की विश्वसनीयता भी प्रभावित होती है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Fake Aadhar card racket busted in Raninagar: Three arrested, questions raised again on border security
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: fake aadhar card, racket, busted, raninagar, three arrested, \r\n, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, murshidabad news, murshidabad news in hindi, real time murshidabad city news, real time news, murshidabad news khas khabar, murshidabad news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved