• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा: प्रधानमंत्री मोदी

BJP government will take strict action against infiltration and infiltrators: Prime Minister Modi - Malda News in Hindi

मालदा । प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने घुसपैठ के मुद्दे पर पश्चिम बंगाल की ममता बनर्जी सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के मालदा में कहा कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के सामने एक बहुत बड़ी चुनौती घुसपैठ की है। दुनिया के विकसित और समृद्ध देश हैं, जिन्हें पैसों की कोई कमी नहीं है, वे अपनी जगह से घुसपैठियों को निकाल रहे हैं। पश्चिम बंगाल से भी घुसपैठियों को बाहर निकालना बहुत जरूरी है। मालदा में जनसभा को संबोधित करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में आबादी का संतुलन भी बिगड़ रहा है। यहां के लोग मुझे बताते हैं कि कई जगह तो बोलचाल भी बदलने लगी है। कई जगह भाषा और बोली में फर्क आ रहा है। घुसपैठियों की आबादी बढ़ने से मालदा, मुर्शिदाबाद समेत पश्चिम बंगाल के अनेक क्षेत्रों में दंगे भी होने लगे हैं।
जनता से अपील करते हुए पीएम मोदी ने कहा कि आपको घुसपैठिए और यहां के सत्ताधारी दल के इस गठजोड़ को तोड़ना ही होगा। उन्होंने कहा कि मैं आपको विश्वास दिलाता हूं कि भाजपा सरकार बनते ही घुसपैठ और घुसपैठियों पर कड़ा एक्शन लिया जाएगा।
उन्होंने आगे कहा, "यह मोदी की गारंटी है कि पड़ोसी देशों में धर्म के आधार पर होने वाली हिंसा से बचने के लिए भारत में आए मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों को हमारी सरकार सुरक्षा देगी। इन शरणार्थियों को डरने की जरूरत नहीं है। ऐसे साथियों को संविधान ने भारत में रहने का हक दिया है। हमारी सरकार ने सीएए के माध्यम पूरी सुरक्षा दी है। यहां बनने जा रही भाजपा सरकार मतुआ और नामशूद्र समुदाय के शरणार्थियों की बस्ती में विकास के काम को और गति देगी।"
--आईएएनएस

यह भी पढ़े

Web Title-BJP government will take strict action against infiltration and infiltrators: Prime Minister Modi
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: pm modi, tmc government, tmc, government, prime minister narendra modi, narendra modi, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, malda news, malda news in hindi, real time malda city news, real time news, malda news khas khabar, malda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved