• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

मालदा टाउन स्टेशन पर आम की पेटियों में छिपाकर ले जाई जा रही विदेशी शराब बरामद, एक तस्कर गिरफ्तार

Foreign liquor being smuggled in mango boxes recovered at Malda Town Station, one smuggler arrested - Malda News in Hindi

मालदा। जीआरपी ने आम की पेटियों की आड़ में बिहार में शराब की तस्करी की बड़ी कोशिश को नाकाम कर दिया है। मालदा टाउन स्टेशन से रविवार रात विदेशी शराब से भरी पेटियों के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया गया। मालदा टाउन स्टेशन जीआरपी प्रभारी प्रशांत रॉय ने बताया कि उन्हें गुप्त सूचना मिली थी कि फरक्का एक्सप्रेस में आम की पेटियों में छुपाकर शराब बिहार भेजी जा रही है। सूचना के आधार पर स्टेशन पर सघन निगरानी अभियान चलाया गया। इस दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति पकड़ा गया, जिसके पास छह आम की पेटियां थीं। जांच करने पर इनमें से तीन पेटियों से विदेशी शराब की कई बोतलें बरामद की गईं, जिनकी अनुमानित कीमत 19 हजार रुपये बताई जा रही है। प्रारंभिक पूछताछ में तस्कर ने स्वीकार किया कि बिहार में शराबबंदी के चलते वह मालदा से शराब की खेप ले जाकर वहां सप्लाई करने की योजना बना रहा था। लेकिन इससे पहले ही मालदा टाउन स्टेशन पर उसे पकड़ लिया गया।
जीआरपी ने बरामद शराब और गिरफ्तार तस्कर को लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। रेलवे पुलिस की सतर्कता से बिहार में शराब तस्करी की एक बड़ी साजिश नाकाम हो गई है।

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Foreign liquor being smuggled in mango boxes recovered at Malda Town Station, one smuggler arrested
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: foreign liquor, being, smuggled, mango, boxes, recovered, malda, town station, smuggler, arrested, hindi news, news in hindi, breaking news in hindi, real time news, malda news, malda news in hindi, real time malda city news, real time news, malda news khas khabar, malda news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

प्रमुख खबरे

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved