• Aapki Saheli
  • Astro Sathi
  • Business Khaskhabar
  • ifairer
  • iautoindia
1 of 1

विश्व कप चयन के बारे में नहीं सोच रहा : दिनेश कार्तिक

Do not think about World Cup selection: Dinesh Karthik - Kolkata News in Hindi

कोलकाता। इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान दिनेश कार्तिक ने शनिवार को कहा कि वह विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन को लेकर जितना कम सोचेंगे, उनके लिए उतना ही अच्छा है। कार्तिक ने लीग के 12वें संस्करण में सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ होने वाले मैच की पूर्वसंध्या पर संवाददाता सम्मेलन में कहा, "विश्व कप के बारे में जितना कम सोचूं, मेरे लिए उतना ही अच्छा है। मेरे लिए सबसे अहम कोलकाता के लिए अच्छा खेलना और टीम का अच्छा प्रदर्शन है। मुझे उम्मीद है कि विश्व कप का रास्ता अपने आप खुलेगा।" उन्होंने कहा, "मेरे जैसे खिलाड़ी के लिए हर आईपीएल अहम है। इस साल का आईपीएल भी काफी महत्वपूर्ण है।" यह पूछने पर कि क्या वह टीम के लिए फिनिशर की भूमिका निभाना चाहेंगे, उन्होंने कहा, "पिछले साल काफी मैच थे और मैं 17वें ओवर तक बल्लेबाजी करने उतरा। यदि मुझे अधिक ओवर मिले तो अपना हुनर दिखाने का अच्छा मौका मिलेगा।"
--आईएएनएस

ये भी पढ़ें - अपने राज्य / शहर की खबर अख़बार से पहले पढ़ने के लिए क्लिक करे

यह भी पढ़े

Web Title-Do not think about World Cup selection: Dinesh Karthik
खास खबर Hindi News के अपडेट पाने के लिए फेसबुक पर लाइक और ट्विटर पर फॉलो करे!
(News in Hindi खास खबर पर)
Tags: dinesh karthik, world cup selection, selection, cricket news, sports, sports news in hindi, latest sports news in hindi, sports news, kolkata news, kolkata news in hindi, real time kolkata city news, real time news, kolkata news khas khabar, kolkata news in hindi
Khaskhabar.com Facebook Page:

खेल

आपका राज्य

Traffic

जीवन मंत्र

Daily Horoscope

वेबसाइट पर प्रकाशित सामग्री एवं सभी तरह के विवादों का न्याय क्षेत्र जयपुर ही रहेगा।
Copyright © 2026 Khaskhabar.com Group, All Rights Reserved